Raebareli: स्कूल गेट तोड़ते हुए सड़क पर पलटी एसयूवी, एक बराती की मौत, पांच लोग घायल
चालक को झपकी आने से स्कूल गेट तोड़ते हुए एसयूवी पलट गई। हादसे में एक बराती की मौत हो गई व पांच लोग घायल हो गए। एसयूवी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली जिले की सलोन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बरातियों से भरी एसयूवी एक प्राइवेट स्कूल के गेट तोड़ते हुए सड़क पर जाकर पलट गई। इससे कार सवार युवक की मौत हो गई जबकि चालक समेत पांच लोग जख्मी हुए। वहीं, कार सवार दो बैंड कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। हादसे में एसयूवी क्षतिग्रस्त हुई है।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के डींगुर सिंह का पुरवा मजरे उसरैना निवासी रोहित पुत्र अयोध्या की बृहस्पतिवार को शादी थी। बरात सलोन कोतवाली क्षेत्र के सेमरी झकरासी मजरे सूंची गांव आई थी। शुक्रवार को दुल्हन की विदाई के बाद बराती घर जा रहे थे। एक एसयूवी से आठ बराती घर जा रहे थे। सूची चौकी के समीप अचानक चालक को झपकी आ गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर बीएमएस पब्लिक स्कूल के गेट तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गई।
हादसे में एसयूवी सवार फकीर का पुरवा मजरे उसरैना निवासी सत्यम कुमार (18) पुत्र राकेश की मौत हो गई। वहीं गांव के रहने वाले अशोक (17), सोनू (40), अरुण (13), शिवा (14), सतीश (19) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर आए। कार सवार लोगों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एसयूवी सवार बैंडकर्मी गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा निवासी आशू, गोकुल बाल-बाल बच गए। दोनों को ग्रामीणों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एसयूवी की रफ्तार भी अधिक थी। इससे चालक गाड़ी संभाल नहीं पाया और हादसा हो गया।
कोतवाली प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि गाड़ी घायल सोनू चला रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि रात में सोनू सो नहीं पाए थे। गाड़ी चलाते समय उन्हें झपकी आ गई, जिससे हादसा हुआ। हादसे में स्कूल का गेट टूट गया है। गाड़ी को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.