{"_id":"5d4075bc8ebc3e6ca2660b87","slug":"raebareli-road-accident-case-investigation-to-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे की जांच केंद्र सरकार ने सीबीआई को सौंपी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे की जांच केंद्र सरकार ने सीबीआई को सौंपी, केस दर्ज
Tue, 30 Jul 2019 10:22 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने रायबरेली में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे की जांच सीबीआई से कराने की प्रदेश सरकार की सिफारिश मान ली है। केंद्र सरकार के केंद्रीय नियुक्ति एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाने में दर्ज एफआईआर 305/2019 की विवेचना अब सीबीआई करेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सोमवार को केंद्र को सिफारिश भेजी थी।
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज थाने में उन्नाव रेप कांड की पीड़िता के चाचा की ओर से विधायक कुलदीप सिंह सेेंगर समेत 10 लोगों के खिलाफ नामजद और 15-20 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 307, 506 एवं 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई इस मामले में सभी पहलुओं की जांच करेगी।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि, सीबीआई इस मामले में जल्द से जल्द केस दर्ज कर आगे की जांच करेगी। अगले एक-दो दिन में सीबीआई की टीम घटना स्थल का भी मुआयना करेगी। साथ ही इस केस में गिरफ्तार किए गए ट्रक के ड्राइवर, क्लीनर और मालिक से पूछताछ भी कर सकती है।