{"_id":"668d37c8c039d480000ab31b","slug":"raebareli-posters-put-on-walls-questioning-lop-rahul-gandhi-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: क्या आपको वोट देने वाले हिंदू हिंसक हैं? सवाल पूछते रायबरेली में लगे पोस्टर, सियासत गर्माई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: क्या आपको वोट देने वाले हिंदू हिंसक हैं? सवाल पूछते रायबरेली में लगे पोस्टर, सियासत गर्माई
Tue, 09 Jul 2024 06:45 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:45 PM IST
सार
रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से सवाल पूछते पोस्टर लगाए जाने पर सियासत मच गई है। ये पोस्टर किसने लगाए हैं... ये जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
रायबरेली में लगाए गए पोस्टर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को संसदीय क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान जगह-जगह राहुल गांधी जवाब दो के पोस्टर चस्पा मिले, जिसमें हिंदू मुद्दे के लेकर सवाल लिखे मिले। यह पोस्टर किसने चस्पा किए, यह अभी भी सवाल बना हुआ है। शहर में यह पोस्टर चर्चा का विषय बने रहे। इससे सियासत गरमा गई।
विज्ञापन
संसद सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदू मुद्दे पर सवाल किए थे, जिसे लेकर शहर में भी भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया था। इस पर कांग्रेस ने भी हमलावर रुख अपनाते हुए प्रदर्शन किया था। मंगलवार को राहुल गांधी को रायबरेली का दौरा करना था तो सोमवार रात को ही एक विवादित पोस्टर राहुल गांधी जवाब दो, शहर में जगह-जगह चस्पा कर दिए गए। पोस्टर किसने लगवाए, इस पर सियासी खेमों में भी खामोशी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली स्थित एम्स पहुंचे नेता सांसद राहुल गांधी, ओपीडी मे मरीजों का लिया हालचाल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी: चुरुआ हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, बजरंग बली का लिया आशीर्वाद, तस्वीरें
मंगलवार सुबह से ही यह पोस्टर चर्चा का विषय बने रहे। इसमें चार सवाल लिखे हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि आप को अमूल्य मत देने वाला हिंदू मतदाता क्या हिंसक हैं... आप किस धर्म के हो स्पष्ट करो... हिंदू धर्म को मानते हो या नहीं और रायबरेली का हिंदू मतदाता भविष्य में आपको गाली खाने के लिए वोट क्यों देगा?
इन पोस्टर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भी अचरज में रहे। खास बात यह रही कि यह पोस्टर उन रास्तों पर लगाए गए थे जहां से राहुल गांधी को भुएमऊ गेस्ट हाउस जाना था। इसी कारण मलिकमऊ, गोरा बाजार रोड, सिविल लाइन, सारस होटल तिराहा, मधुबन क्रासिंग रोड, रायबरेली-प्रयागराज रोड पर पोस्टर चस्पा किए गए थे। सीओ सदर अमित सिंह का कहना है कि पोस्टर किसने लगवाए हैं, इसकी जांच कराई जा रही है।