फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Pile of mud on railway track, passenger saved due to derailment

Raebareli: रेलवे ट्रैक पर लगा मिट्टी का ढेर, डिरेल होने से बची पैसेंजर, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Mon, 07 Oct 2024 12:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Oct 2024 12:21 AM IST
सार

जैसे ही ट्रेन रेलवे फाटक के पास पहुंची तभी ट्रेन के लोको पायलट संजीव कुमार व सहायक लोको पायलट सौरभ कुमार सिंह की नजर रेलवे ट्रेक के बीच में लगे बड़े से मिट्टी के ढेर पर पड़ी । पायलट ने तत्काल ट्रेन रोककर घटना की जानकारी रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर अखिलेश कुमार को दिया।

विज्ञापन
Raebareli: Pile of mud on railway track, passenger saved due to derailment
रेलवे ट्रैक से हटाई गई मिट्टी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर रविवार की रात करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक पर किसी डंपर से मिट्टी का ढेर गिर गया। गनीमत रही कि रायबरेली-रघुराज सिंह पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट की नजर मिट्टी के ढेर पर पड़ गई। जिसके चलते ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया और ट्रेन डिरेल होने से बच गई। करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया गया। रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन के पूर्व में आउटर के अंदर से सेमरी खीरों मार्ग पर रेलवे फाटक है।

विज्ञापन


रविवार की रात इसी फाटक से ट्रेन संख्या 05251  रायबरेली-रघुराज सिंह पैसेंजर रात करीब 8:03 बजे  रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन आ रही थी। जैसे ही ट्रेन रेलवे फाटक के पास पहुंची तभी ट्रेन के लोको पायलट संजीव कुमार व सहायक लोको पायलट सौरभ कुमार सिंह की नजर रेलवे ट्रेक के बीच में लगे बड़े से मिट्टी के ढेर पर पड़ी । पायलट ने तत्काल ट्रेन रोककर घटना की जानकारी रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर अखिलेश कुमार को दिया।
विज्ञापन


ट्रैक पर मिट्टी के ढेर की जानकारी स्टेशन पहुंचते ही अफरातफरी मच गई । जिस पर रेलकर्मी मौके पर पहुंचकर ट्रैक की कुछ  मिट्टी को पटरी से  हटाया । जब ट्रेन के पायलट के साथ गार्ड अभिषेक मिश्रा संतुष्ट हुए तब करीब 20 मिनट बाद रात 08:22 पर ट्रेन को फाटक से  पास कर रघुराज सिंह स्टेशन ले गए  । सहायक स्टेशन मास्टर रघुराज सिंह अखिलेश कुमार ने बताया कि लोको पायलट की सूचना पर तत्काल कर्मचारियों को भेजकर ट्रैक से मिट्टी हटाकर ट्रेन स्टेशन के लिए रवाना की गई है । मिट्टी ट्रैक पर कैसे आयी । इस संबंध में कोई जानकारी नही है । घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed