{"_id":"63da5153b26dbd5c0230b60b","slug":"raebareli-news-engine-carrying-a-rack-of-19-coaches-and-brake-van-derailed-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News : 19 डिब्बों का रैक लेकर जा रहा इंजन और ब्रेकवान हुआ डिरेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News : 19 डिब्बों का रैक लेकर जा रहा इंजन और ब्रेकवान हुआ डिरेल
Wed, 01 Feb 2023 05:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (रायबरेली)
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 01 Feb 2023 05:17 PM IST
सार
ट्रेन के ड्राइवर आरआर मीणा ने बताया कि कोहरे के कारण शंट सिग्नल नहीं दिखा। जिससे ट्रेन ओवरशूट कर गई और रेल लाइन दो पर शंट प्वाइंट के पास इंजन और ब्रेकवान (एसएलआर) पटरी से उतर गया। स्टेशन अधीक्षक श्यामलाल ने बताया कि हादसे की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
रायबरेली में ट्रेन हुई डिरेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने से 19 कोचों के रैक को लेकर जा रहा इंजन और ब्रेकवान गेट नंबर 71बी के निकट रेल लाइन दो पर सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर डिरेल हो गया। हादसा साइड लाइन में होने के कारण रेल यातायात पर इसका कोई असर नहीं हुआ। सूचना पर यातायात निरीक्षक और रेलवे विभाग के इंजीनियर ने टेक्निकल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मरम्मत और इंजन को वापस पटरी पर लाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
आरेडिका में निर्मित इकोनामी, वातानुकूलित टू टियर और स्लीपर के 19 कोचों का एक रैक लेकर रेल इंजन सुबह 5:25 पर गेट नंबर 71बी के शंट पॉइंट के निकट बेपटरी हो गया। इंजन के पटरी से उतरने पर जबरदस्त धमाके की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग सहम गए। गेट पर तैनात गेटमैन कृष्णा ने बताया कि 5:26 पर गेट से ट्रेन संख्या 04153 कानपुर-रायबरेली पैसेंजर गुजरी गई। रैक लेकर जा रही ट्रेन लाइन पर एक मिनट पहले ही आ गई थी। बताया कि घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक श्यामलाल को दी गई। अधीक्षक की सूचना पर यातायात निरीक्षक बालमुकुंद वर्मा व एसएसई शुभम श्रीवास्तव टेक्निकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेल इंजन को पटरी पर वापस लाने का कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन
ट्रेन के ड्राइवर आरआर मीणा ने बताया कि कोहरे के कारण शंट सिग्नल नहीं दिखा। जिससे ट्रेन ओवरशूट कर गई और रेल लाइन दो पर शंट प्वाइंट के पास इंजन और ब्रेकवान (एसएलआर) पटरी से उतर गया। स्टेशन अधीक्षक श्यामलाल ने बताया कि हादसे की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन