सोनिया की जीत नहीं, स्थिर सरकार की चाहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में जनता को सोनिया की जीत की कम पर एक स्थिर सरकार की अधिक चाहत है।
एक्जिट पोल आने के बाद लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है। सोनिया की जीत से ज्यादा केंद्र में नई सरकार किस पार्टी की होगी, इसको लेकर लोग अधिक उत्साहित हैं।
लोग यहां से कांग्रेस अध्यक्ष की जीत को सुनिश्चित मान रहे हैं। बस उनकी जीत का अंतर कम होगा या फिर बढ़ेगा, इसको लेकर जरूर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
एक्जिट पोल के आधार पर भाजपा की सरकार बनती दिख रही है लेकिन लोगों का इस पर अभी संशय बरकरार है।
कुल 16 प्रत्याशी मुकाबले में
कहते हैं कि चुनाव परिणाम आने के बाद ही सच सामने आएगा, क्योंकि कई बार एक्जिट पोल अपने दावों पर खरे नहीं उतरते हैं।
फिलहाल जिले में मतगणना को लेकर हलचल है। सुबह-शाम लोग मतगणना परिणामों को लेकर मशगूल हैं।
हाई प्रोफाइल माने जाने वाली रायबरेली संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा से अजय अग्रवाल, बसपा से प्रवेश सिंह और आम आदमी पार्टी से अर्चना श्रीवास्तव समेत 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
जिले में 16 मई को मतगणना होनी है। मतगणना में महज अब एक दिन शेष बचा है। ऐसे में पान की दुकान हो या फिर चाय की दुकान। हर जगह चुनाव परिणामों को लेकर लोग चर्चा करते नजर आ रहे हैं।
स्थिर सरकार की चाहत
कोई भाजपा की सरकार बनने की बात कहता है तो कोई कांग्रेस की। जिला अस्पताल चौराहे के पास दोपहर बाद चाय की दुकान पर कुछ लोग बैठे थे। सभी चुनाव परिणामों को लेकर बातचीत करते रहे।
शहर के बस स्टेशन निवासी प्रभुदयाल श्रीवास्तव, राना नगर निवासी पिंटू मौर्य का कहना था कि जिले से तो सोनिया गांधी की जीत सुनिश्चित है। अब देखना ये है कि जीत का अंतर पिछले चुनाव से इस बार बढ़ता है या कम होता है। इंतजार तो इस बात है कि केंद्र में किसकी सरकार बनेगी।
कहते हैं कि एक्जिट पोल तो एनडीए के पक्ष में आ गए हैं लेकिन अभी इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। कभी-कभार एक्जिट पोल जो बताए जाते हैं, वह सही साबित नहीं होते हैं। कहते हैं कि सरकार जिसकी भी बने, स्थिर बने। देश और प्रदेश का विकास हो, जिससे लोग खुशहाल हो सके।