फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Heart treatment will start in AIIMS, cathlab will start, heart patients will get specialist health services at low cost

Raebareli : एम्स में शुरू होगा दिल का इलाज, कैथलैब शुरू, हृदय रोगियों को कम खर्च में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी

Tue, 19 Jul 2022 08:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Jul 2022 08:16 AM IST
सार

रायबरेली एम्स में कैथलैब काफी समय से तैयार थी। हाईटेक मशीनें भी आ गई थीं, लेकिन विशेषज्ञों की व्यवस्था न होने से इसे शुरू नहीं किया जा सका था। सोमवार को अधिशासी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने मेडिकल कॉलेज भवन में कैथलैब का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Raebareli: Heart treatment will start in AIIMS, cathlab will start, heart patients will get specialist health services at low cost
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अब दिल के मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा। यहां सोमवार से कैथलैब शुरू हो गई। इससे दिल की मरीजों को एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, डिवाइस प्लेसमेंट, पेसमेकर, बैलूनिंग वॉल्वो प्लास्टी की सुविधा मिलेगी। 20 बेड के आईसीयू में सोमवार से 10 बेडों पर मरीजों को भर्ती करने की सुविधा मिल गई है।

विज्ञापन


रायबरेली एम्स में कैथलैब काफी समय से तैयार थी। हाईटेक मशीनें भी आ गई थीं, लेकिन विशेषज्ञों की व्यवस्था न होने से इसे शुरू नहीं किया जा सका था। सोमवार को अधिशासी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने मेडिकल कॉलेज भवन में कैथलैब का उद्घाटन किया। इससे अब दिल के रोगियों की सभी तरह की जांच यहां होने लगेगी। हृदय में सूजन, ब्लॉकेज की सटीक जानकारी मिलेेगी। इंट्राकोरोनरी अल्ट्रासाउंड, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, डिवाइस प्लेसमेंट, पेसमेकर समेत अन्य सुविधा भी मिलने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed