फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli : Ex-army couple duped of Rs 82 lakh through digital arrest

UP: डिजिटल अरेस्ट कर पूर्व फौजी दंपती से 82 लाख की ठगी, छह दिन बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए रुपये

Sun, 19 Apr 2026 10:13 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो, रायबरेली Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 19 Apr 2026 10:13 PM IST
सार

ठगों ने खुद को सीबीआई का अफसर बताकर पूर्व फौजी दंपती को छह दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। ठगों ने दंपती पर काला धन रखने और आतंकियों से संबंध होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Raebareli : Ex-army couple duped of Rs 82 lakh through digital arrest
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

साइबर अपराधियों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर रिटायर फौजी और उनकी पत्नी को छह दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर करीब 82.50 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने आतंकवादियों से संबंध रखने और अवैध धन रखने के आरोप में पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी देकर बंधक बनाए रखा।

विज्ञापन


रायबरेली शहर निवासी पीड़ित के अनुसार 11 अप्रैल को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए उन पर काला धन रखने और आतंकियों से संबंध होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी व तपिश का कहर: प्रचंड गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, 11 जिलों में लू की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 21.47 करोड़ के बैंक घोटाले में ईडी ने शुरू की जांच, मांगे अभिलेख, बिना दस्तावेज बांटे गए ऋण


इसके बाद दंपती को लगातार वीडियो कॉल पर रखा गया और किसी से संपर्क न करने की सख्त हिदायत दी गई। डर और दबाव में आकर पीड़ित ने 11 से 16 अप्रैल के बीच कई किश्तों में पैसा ट्रांसफर कर दिया। रकम इंडसइंड बैंक नोएडा और यस बैंक की पश्चिम बंगाल स्थित शाखा के खातों में आरटीजीएस के जरिये भेजी गई। कुल मिलाकर 82 लाख 50 हजार रुपये की ठगी हुई।

16 अप्रैल को हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक रवि कुमार से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी के मुताबिक, त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 31 लाख रुपये होल्ड करा दिए गए हैं, जबकि नोएडा और पश्चिम बंगाल पुलिस से समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed