फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Dumper crushed bike riders, two died

Raebareli: घर लौट रहे बाइक सवारों को डंपर ने कुचला, दो की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

Fri, 27 Jun 2025 01:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, परशदेपुर (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, परशदेपुर (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 Jun 2025 01:26 PM IST
सार

रायबरेली के सलोन में हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Raebareli: Dumper crushed bike riders, two died
मृतक भोले व अमित। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के सलोन जायस रोड पर त्रिलोकपुर मोड़ के पास बीती रात ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। इसमें बाइक सवार दो युवकों को डंपर ने कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


नसीराबाद के पूरे भिखई मजरे बभनपुर गांव निवासी अमित कुमार यादव दिल्ली में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार को देर रात वह दिल्ली से डीह पहुंचा। घर जाने के लिए वह सवारी वाहन का इंतजार करने लगा। इसी दौरान सवारी वाहन न मिलने पर उसने घर में फोन किया।
विज्ञापन


इस पर उसका छोटा भाई आशीष कुमार अपने साथी भोला विश्वकर्मा के साथ भाई को बाइक से लेने के लिए आया। बाइक पर तीन लोग सवार हुए। सलोन जायस रोड पर त्रिलोकपुर मोड़ के पास डंपर को ओवरटेक करते समय बाइक उसकी चपेट में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बाइक चला रहे भोला विश्वकर्मा (25) व अमित यादव (24) डंपर के पहिये के नीचे आ गए और दोनों की मौत हो गयी। वहीं, पीछे बैठा आशीष कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कृष्ण चन्द्र ने घायल को आननफानन अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे की खबर लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष जीतेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। एक युवक घायल था उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed