{"_id":"67512a253bb5b6ba660ba297","slug":"raebareli-bike-collided-with-a-tanker-loaded-with-ashes-three-people-including-the-groom-s-cousin-died-tragi-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: राख लदे टैंकर में घुसी बाइक, दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन की दर्दनाक मौत, सभी जा रहे थे बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: राख लदे टैंकर में घुसी बाइक, दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन की दर्दनाक मौत, सभी जा रहे थे बरात
Thu, 05 Dec 2024 11:20 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:20 AM IST
सार
Accident in Raebareli: रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में दर्दनाक घटना घटी। बरात जा रहे दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन युवक राख लदे टैंकर से टकरा गए। तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
रायबरेली में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बरात जा रहे दूल्हे के चचेरे भाई समेत तीन युवक राख लदे टैंकर से टकरा गए। बाइक टैंकर में ही फंस गई। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवकों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा बुधवार की देर रात रोहनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास हुआ है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
सलोन थाना क्षेत्र के पूरे खीली मजरे रोहनिया गांव निवासी संग्राम 23 पुत्र सज्जन लाल के चचेरे भाई आकाश की बरात बुधवार की रात पूरे बल्दू गांव जा रही थी। संग्राम बाइक से अपने दोस्त सलोन थाना क्षेत्र के बैरहना पकसरावां निवासी अखिलेश 22, सोहनलाल व गोबिंदा 20 दुखी लाल के साथ बरात जा रहा था। रास्ते में सलोन ऊंचाहार मार्ग पर सीएचसी के पास सामने से आ रहे राख के टैंकर से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
तीनों बाइक समेत टैंकर के नीचे चले गए। बाइक टैंकर में ही फंस गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों को बाहर निकाला।अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोबिंदा को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल व संग्राम को सलोन सीएचसी में कर दिया गया।
विज्ञापन
सलोनी सीएचसी में संग्राम ने दम तोड़ दिया और जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में गोबिंदा की भी मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में चला गया और चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सलोन कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों युवक टैंकर नीचे घुस गये थे। तीनों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन