{"_id":"68518b8175dd78fb0e0e5660","slug":"raebareli-a-school-student-raped-a-girl-student-used-to-blackmail-her-by-making-a-video-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: छात्रा के साथ स्कूल के छात्र ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: छात्रा के साथ स्कूल के छात्र ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज
Tue, 17 Jun 2025 09:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:06 PM IST
सार
रायबरेली में एक किशोरी के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के ही स्कूल के एक छात्र ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करता था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक किशोरवय छात्रा के साथ स्कूल के ही छात्र ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि आरोपी छात्र आपत्तिजनक वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। इस दौरान छात्रा से 40 हजार रुपये और जेवरात भी ले लिए गए। मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा के पिता ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक गांव की रहने वाली छात्रा को झांसा देकर उसी के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने प्रेम संबंध बनाए। आरोप है कि इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आपत्तिजनक तस्वीर बना ली गई। इसके बाद छात्र अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रों को ब्लैकमेल करने लगा। फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी छात्र ने अपने साथियों की मदद से छात्रा से 40 हजार रुपये और जेवर ले लिए।
विज्ञापन
बताते हैं कि जेवर को घुरवारा की एक ज्वैलर्स की दुकान पर बेच दिया गया। पहले तो छात्रा ने घरवालों को कोई जानकारी नहीं दी लेकिन जब आरोपी छात्र बराबर उससे पैसे मांगने लगा तो परिवार को घटना की जानकारी दी गई। गत रविवार को छात्रा के पिता ने डलमऊ कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने आरोपी छात्र समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी छात्र और उसके साथियों की धरपकड़ की जा रही है।