फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareilly man dies in police custody two more inspectors suspended by SP

पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत के मामले में दो और दरोगाओं पर गिरी गाज, पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित

Tue, 01 Sep 2020 08:58 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 01 Sep 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
Raebareilly man dies in police custody two more inspectors suspended by SP
सांकेतिक तस्वीर

रायबरेली के लालगंज कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में हुई युवक की मौत को लेकर सोमवार को दो और दरोगाओं पर निलंबन की गाज गिरी, जबकि इससे पहले रविवार देर रात ही कोतवाल को निलंबित किया गया था। इस मामले की एक जांच तो मजिस्ट्रेटी हो रही है, जबकि दूसरी जांच अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय से कराई जा रही है।

विज्ञापन


लालगंज कोतवाली में बाइक चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए बैजू का पुरवा मजरे बेहटाकला निवासी मोहित उर्फ मोनू (21) की पुलिस अभिरक्षा में रविवार को मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर लालगंज में जमकर बवाल हुआ था। 
विज्ञापन


इसके बाद एसपी स्वप्निल ममगाई ने कोतवाल हरिशंकर प्रजापति को निलंबित कर दिया था। इस घटना की गूंज शासन स्तर तक पहुंची तो एसपी ने दो और दरोगा जय प्रकाश यादव और अरविंद कुमार मौर्या को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मजिस्ट्रेटी जांच के अलावा अपने स्तर से पूरे मामले की जांच एएसपी नित्यानंद राय को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed