{"_id":"64627d12290e9bbd5e042424","slug":"rae-bareli-zone-cricket-competition-will-be-held-in-pratapgarh-raebareli-news-c-13-1-238043-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रतापगढ़ में होगी रायबरेली जोन की क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रतापगढ़ में होगी रायबरेली जोन की क्रिकेट प्रतियोगिता
Tue, 16 May 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 16 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के संयोजन में रायबरेली डिस्ट्रक्टि क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) की ओर से रायबरेली जोन की अंतरजनपदीय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता प्रतापगढ़ जिले में कराई जाएगी। इसमें तीन जिलों रायबरेली, अमेठी और प्रतापगढ़ की टीमें हिस्सा लेंगी। रायबरेली की दोनों टीमों का चयन कर लिया गया है।
सत्र 2023-24 के लिए अंडर-19 की प्रतियोगिता 17 से 20 मई तक और अंडर-16 की प्रतियोगिता 22 से 25 मई तक प्रतापगढ़ जिले के स्टेडियम में होगी। तीनों जिलों की टीमों के लिए खिलाडिय़ों का ट्रायल रायबरेली जिले में कराया गया था। ट्रायल में चयनित खिलाडिय़ों की घोषणा होने के बाद टीम का गठन किया गया है। यूपीसीए के पदाधिकारी मो. फहीम ने बताया कि अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रायबरेली जोन के अंतर्गत आने वाले तीन जिलों रायबरेली, प्रतापगढ़ एवं अमेठी की टीमें खेलेंगी। रायबरेली में क्रिकेट के लिए उपयुक्त ग्राउंड न होने के कारण यह प्रतियोगिता प्रतापगढ़ में कराई जाएगी।
रायबरेली जिले की दोनों टीमों का चयन कर लिया गया है। अंडर-19 में गौरव पांडेय, अनुराग सिंह, शिवा सोनकर, उज्ज्वल सिंह, योगेश सिंह, आर्यवर्धन सिंह, मृत्युंजय सिंह, यश प्रभाकर, आदित्य सिंह, मो. अब्बास खां, रितेश यादव, मो. फरहान, शिखर पांडेय, अभिषेक यादव, अंशुमान सिंह, परमिल कुमार, रमन प्रजापति, आदित्य पांडेय, आदर्श पटेल, प्रियांशु राज वर्मा शामिल हैं। अंडर-16 में आदित्य सिंह, आशुतोष मिश्रा, मो. फैजान, क्षितिज श्रीवास्तव, वैभव सिंह, मो. फारिज, मो. जैद, मुकेश कुमार, नितेश पटेल, अनुभव सिंह, यश सिंह, एजाज अहमद, हिमांश दुबे, दीपांशु पाठक, तरुन सिंह, विश्वजीत मौर्या, अभ्युदय प्रताप सिंह, रितिक मैनी, संजीव शुक्ला, राजा दक्ष, अमन अग्रहरि, विनीत विश्वकर्मा, आर्यन पांडेय को शामिल किया गया है।