फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: Rahul Gandhi lagged behind Dinesh in the matter of spending money in elections, know who spent how

रायबरेली: चुनाव में पैसा खर्च करने के मामले में दिनेश सिंह से पीछे रह गए राहुल गांधी, जानिए किसने खर्चे कितने?

Tue, 21 May 2024 08:32 PM IST
रोहित मिश्र संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 21 May 2024 08:32 PM IST
सार

रायबरेली के चुनाव में पैसा खर्च करने के मामले में राहुल गांधी भाजापा के प्रत्याशी दिनेश सिंह से पीछे रह गए। जानिए किस प्रत्याशी ने कितने लाख खर्च किए। 

विज्ञापन
Rae Bareli: Rahul Gandhi lagged behind Dinesh in the matter of spending money in elections, know who spent how
रायबरेली में राहुल का मुकाबला दिनेश सिंह से है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव में खर्च करने में लगातार आगे रहे भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह अंत तक पीछे नहीं रहे। मतदान से एक दिन पहले तक चुनाव खर्च में उन्होंने राहुल गांधी को पांच लाख रुपये से पीछे छोड़ दिया। राहुल गांधी ने 40.68 लाख रुपये तो दिनेश सिंह ने 45.63 लाख रुपये खर्च किए। बसपा के प्रत्याशी के अलावा कोई भी प्रत्याशी लाख का आंकड़ा पार नहीं कर सका। बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव ने 2.63 लाख रुपये चुनाव प्रचार में खर्च किए।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी के खर्च करने की अंतिम सीमा 95 लाख रुपये थी। कोई भी प्रत्याशी लिखापढ़ी में इस जादुई अंक को पाने में नाकाम रहा। हालांकि चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों ने भले ही अंदर ही अंदर खर्च करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन लिखित में तय सीमा की आधी धनराशि भी खर्च नहीं की गई। आठ मई को खर्च का ब्योरा देने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने 6.90 लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन


कांग्रेस के राहुल गांधी ने 4.83 लाख रुपये ही खर्च दिखाया था। बसपा के ठाकुर प्रसाद ने 28 हजार रुपये खर्च दिखाया था। मतदान के एक दिन पहले सभी प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा प्रशासन को उपलब्ध कराया तो स्पष्ट हो गया कि प्रत्येक प्रत्याशी के 95 लाख खर्च के जादुई आंकड़े को कोई भी प्रत्याशी नहीं छू पाया। परिणाम चाहे जो आए, लेकिन इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अंत तक रुपये खर्च करने में अन्य सभी प्रत्याशियों से आगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 58.12 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव का मतदान होने के बाद सोमवार देर रात स्क्रूटनी का काम पूरा होने के बाद स्थिति साफ हो गई। स्क्रूटनी के बाद जिले में 58.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। स्क्रूटनी में 0.08 प्रतिशत मतदान बढ़ा। 2019 में हुए मतदान की तुलना में 1.78 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ। पिछले चुनाव में 56.34 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिले में 20 मई को मतदान हुआ। शाम छह बजे तक अनुमानित 58.04 प्रतिशत मतदान हुआ। देर रात में ईवीएम जमा होने और मतदान से संबंधित अभिलेखों का मिलान किए जाने के बाद 0.08 प्रतिशत मतदान में बढ़ोतरी हो गई। अंत में 58.12 प्रतिशत मतदान होने की पुष्टि की गई।

जिले के विधानसभा बछरावां में 60.10 प्रतिशत, हरचंदपुर में 60.16 प्रतिशत, सदर में 57.73 प्रतिशत, सरेनी में 55.56 प्रतिशत और ऊंचाहार विधानसभा में 57.31 प्रतिशत मतदान हुआ। एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अधिक गर्मी और धूप के बाद भी जिले के वोटरों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जागरूकता अभियान को कहीं न कहीं सफलता जरूर मिली है। इसके लिए जिले के सभी प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।


कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम
मतदान के बाद गोराबाजार स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। सुरक्षा कर्मियों के साथ ही पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरे की नजर में रखा गया है। बिना अनुमति किसी के भी प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। स्ट्रांग रूम को चारों ओर से सुरक्षा कर्मियों के जिम्मे सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed