फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: Priyanka Gandhi can start a new inning from today, nomination will be held in the afternoon, decis

रायबरेली: प्रियंका गांधी आज से शुरू कर सकती हैं नई पारी, दोपहर में होगा नामांकन, सोनिया के कहने पर हुआ फैसला

Fri, 03 May 2024 05:55 AM IST
रोहित मिश्र आशीष दीक्षित, अमर उजाला, रायरबेली
आशीष दीक्षित, अमर उजाला, रायरबेली Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 03 May 2024 05:55 AM IST
सार

Priyanka Gandhi: रायबरेली से प्रियंका गांधी आज पर्चा भर सकती हैं। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि मां सोनिया गांधी के कहने पर प्रियंका इस सीट से उतरने जा रहीं हैं। 

विज्ञापन
Rae Bareli: Priyanka Gandhi can start a new inning from today, nomination will be held in the afternoon, decis
नामांकन में प्रियंका के साथ आ सकती हैं सोनिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रायबरेली के सियासी रण के लिए कांग्रेस हाईकमान ने सब कुछ तय कर दिया है। गांधी परिवार के गढ़ से प्रियंका गांधी अपनी सियासी पारी को शुरू करने जा रही हैं। बृहस्पतिवार को पूरे दिन इस पर दिल्ली से लेकर रायबरेली तक चर्चा का दौर जारी रहा तो पल-पल की खबर के लिए कांग्रेस पदाधिकारी जुटे रहे। दिल्ली से बात छन कर आई कि प्रियंका गांधी ही कांग्रेस से रायबरेली के मैदान में होंगी तो जिले की सियासी हलकों की गर्मी बढ़ गई। अब कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की निगाह शुक्रवार पर लगी है कि चुनावी रण में प्रियंका गांधी उतरती है या फिर ऐन मौके पर किसी और को न उतार दिया जाए।

विज्ञापन


रायबरेली में लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने इतिहास बना दिया है। नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के 24 घंटे से भी कम समय बचा है और कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कौन होगा प्रत्याशी इसे लेकर पिछले तीन दिन से कयासों के साथ कांग्रेस की निगाह दिल्ली पर लगी है। दिल्ली में बातचीत के कई दौर हुए तो रायबरेली कांग्रेस के तिलक भवन कार्यालय में मैराथन बैठक हो चुकी है। सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा दो दिन से जिले में डेरा डाले हुए हैं, वह रायबरेली के साथ अमेठी की भी दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी
बृहस्पतिवार को तिलक भवन पार्टी कार्यालय में तीन चरण में कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। इसमें महिला विंग, फ्रंटल संगठन और बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को चुनाव की जिम्मेदारी दी गई। किस तरह से बूथ लेवल पर काम करना है और जीत के लिए क्या जरूरी है इसका मंत्र सभी को दिया गया। पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक बैठकों का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने प्रियंका से की लंबी बातचीत
रायबरेली को लेकर सोनिया गांधी ने बेटी प्रियंका गांधी से लंबी बातचीत की है। सू्त्र बताते हैं कि प्रियंका सक्रिय राजनीति में नहीं उतरना चाहती थी लेकिन मां ने सियासत में अहमियत के साथ रायबरेली के महत्व को समझाया है।

राहुल-प्रियंका के साथ आ सकती हैं सोनिया
पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ही रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी और शुक्रवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ सोनिया गांधी भी आ सकती हैं। माना जा रहा है कि यह लोग इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज उतरेंगे और वहां से उम्मीदवार रायबरेली और अमेठी के लिए रवाना होंगे।


रायबरेली लिखेगा इतिहास
रायबरेली से कौन प्रत्याशी होगा, यह पार्टी हाईकमान ने तय कर दिया है। यह जान लीजिए कि शुक्रवार को भारतीय राजनीति में रायबरेली एक नया इतिहास लिखने जा रहा है। उनका इशारा रायबरेली संसदीय सीट से प्रियंका गांधी के चुनाव मैदान में उतरने को लेकर रहा।-विनय द्विवेदी, मीडिया इंचार्ज, कांग्रेस


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed