फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli Lok Sabha seat: Amidst the silence of Congress, BJP made Dinesh Singh its candidate, he has fought

रायबरेली: कांग्रेस की चुप्पी के बीच भाजपा ने दिनेश सिंह को बनाया प्रत्याशी, सोनिया के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

Thu, 02 May 2024 05:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 02 May 2024 05:49 PM IST
सार

भाजपा ने रायबरेली लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 2019 के चुनाव में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले दिनेश प्रताप सिंह को पार्टी ने फिर से उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन
Rae Bareli Lok Sabha seat: Amidst the silence of Congress, BJP made Dinesh Singh its candidate, he has fought
रायबरेली से दिनेश सिंह होंगे प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन की तारीख खत्म होने के एक दिन पूर्व भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 2019 के चुनाव में दिनेश प्रताप सिंह सोनिया गांधी के खिलाफ इसी सीट से ताल ठोंक चुके हैं। इस बार ऐसा माना जा रहा था कि प्रियंका गांधी के लड़ने की दशा में भाजपा कोई बड़ा चेहरा उतार सकती है। भाजपा ने यूपी की दो सीटों कैसरगंज और रायबरेली को छोड़कर सभी सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित कर दिए थे।  टिकट में हो रही देरी के पीछे यह बात मानी जा रही थी कि पार्टी कांग्रेस के टिकट का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस में अभी भी रहस्य
रायबरेली सीट पर नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है लेकिन अभी तक पार्टी की ओर से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि दो मई की देर शाम तक प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है। 
विज्ञापन


 

कम हुआ था सोनिया की जीत का अंतर

प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह को दूसरी बार भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पूर्व 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिनेश प्रताप सिंह को ही भाजपा ने टिकट दिया था। 2019 लोकसभा का चुनाव भले ही दिनेश जीत न पाएं हों, लेकिन उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी को कड़ी टक्कर दी थी। इससे सोनिया गांधी की जीत का अंतर कम हो गया था।

रायबरेली लोकसभा सीट पर चुनाव जीतने के लिए भाजपा इस बार शुरुआती दौर से ही जोर आजमाइश कर रही है। काफी समय से टिकट घोषणा को लेकर असमंजस की स्थिति चल रही थी। कभी वरुण गांधी तो कभी पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय समेत अन्य दावेदारों के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। इन अटकलों पर बृहस्पतिवार को पूर्ण विराम लग गया। 

भाजपा ने स्थानीय चेहरे पर दूसरी बार दांव लगाते हुए दिनेश प्रताप सिंह को ही चुनाव मैदान में उतार दिया। दिनेश प्रताप सिंह कभी कांग्रेस में थे, लेकिन वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वर्ष 2018 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया था। पार्टी ने उन्हें चुनाव मैदान में भी उतारा था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश ने तीन लाख 64 हजार 450 मत हासिल किए थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी को पांच लाख 31 हजार 741 मत मिले थे।

दिनेश के नाम का एलान होते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा किया। साथ ही सभी ने एक स्वर में कहा कि वर्ष 2024 लोकसभा का चुनाव भाजपा ही जीत हासिल करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिए जाने की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed