फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli Lok Sabha: History will be made whether Rahul or Dinesh wins, all preparations for counting of vote

रायबरेली लोकसभा: राहुल जीतें या दिनेश बनेगा इतिहास, मतगणना की सारी तैयारियां हुई पूरीं, आठ बजे से गिनती

Mon, 03 Jun 2024 07:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 03 Jun 2024 07:54 PM IST
सार

Lok sabha election 2024: पूरे देश की निगाह रायबरेली लोकसभा क्षेत्र पर लगी हुई है। राहुल गांधी मां सोनिया गांधी की विरासत को आगे बढ़ा पाते हैं या नहीं ये राजनीति का बड़ा सवाल बन गया है। 

विज्ञापन
Rae Bareli Lok Sabha: History will be made whether Rahul or Dinesh wins, all preparations for counting of vote
रायबरेली सीट पर राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर। - फोटो : ANI

विस्तार

आखिर जिस घड़ी का हम सबको बेसब्री से इंतजार था, वह घड़ी आ गई है। चार जून की सुबह आठ बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोराबाजार में कड़ी सुरक्षा में मतगणना होगी। देश की हाईप्रोफाइल मानी जाने वाली रायबरेली सीट पर सबकी नजरें है। मंगलवार को चाहे फिर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी या फिर भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह जीते, इतिहास बनेगा। 

विज्ञापन


राहुल जीतते हैं तो वह मां सोनिया गांधी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पहली दफा ही चुनाव जीतने में सफल होंगे। वहीं दिनेश चुनाव जीतते हैं तो भाजपा की अरसे रायबरेली का किला ढहाने की उम्मीद पूरी हो जाएगी। लोकसभा चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे।
विज्ञापन


अधितकतम 30 राउंड की मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबलों की व्यवस्था की गई है। मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हर राउंड की मतगणना के बाद प्रत्याशीवार मिले वोटों की घोषणा भी लाउडस्पीकर से की जाएगी। डीएम हर्षिता माथुर और एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने सोमवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण करके व्यवस्था का जायजा लिया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना पर रहेगी तीसरी आंख की नजर
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोराबाजार में मतगणना की सुचिता को कायम रखने के लिए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। महिलाओं की सुरक्षा के भी बंदोबस्त हैं। बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों और मतगणना एजेंटों को अलग-अलग गेट से अंदर प्रवेश मिलेगा।

पहले पोस्टल बैलेटे फिर ईवीएम की मतगणना
सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी। यह काम पूरा होने के बाद ही ईवीएम से मतों की गणना शुरू होगी। पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए अलग से टेबल और मतगणना कर्मियों की व्यवस्था की गई है।

कंट्रोल यूनिट का बटन दबाते ही स्क्रीन पर आ जाएंगे वोट
मतगणना के दौरान ईवीएम के कंट्रोल यूनिट का बटन दबाते ही स्क्रीन पर संबंधित बूथ पर पड़े वोटों की रिपोर्ट स्क्रीन पर आ जाएगी। किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले, स्क्रीन पर आसानी ने मतगणना एजेंट देख सकेंगे। हालांकि मतगणना एजेंटों, कर्मचारियों आदि को मोबाइल फोन, कलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ ही बीडी, सिगरेट, गुटखा आदि लेकर अंदर जाने पर रोक लगी है।

Trending Videos

विधानसभा मतगणना राउंड

सरेनी 30
हरचंदपुर 25
बछरावां 25
रायबरेली 26
सलोन 27
ऊंचाहार 27

कहां कितने वोटों की होगी गिनती

विधानसभा पड़े वोट
बछरावां-208819
हरचंदपुर- 197346
रायबरेली- 220269
ऊंचाहार- 210338
सरेनी- 200225
सलोन  - 198285

मतगणना प्रक्रिया पर एक नजर 

मतगणना कर्मी एक नजर में
मतगणना टेबलों की संख्या 84
कुल विधानसभा             06
आरओ टेबल             06
मतगणना पर्यवेक्षक 84
मतगणना सहायक       84
माइक्रो ऑब्जर्वर             84
चतुर्थ श्रेणी कर्मी             84

पूरी हो गईं तैयारियां 
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चार जून की सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी को भी बिना पास के परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।- प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed