फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Lok Sabha Election 2024 Rae Bareli Lok Sabha Seat Amit Shah Statement on Rahul Gandhi News in Hindi

रायबरेली: अमित शाह ने किया गांधी परिवार पर हमला, रैली में शामिल नहीं हुए मनोज पांडेय, मनाने के लिए शाह गए घर

Sun, 12 May 2024 04:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 May 2024 04:51 PM IST
सार

Amit Shah in Rae Bareli : रायबरेली पहुंचे अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा वार किया। उन्होंने सीधे तौर पर निशाने पर राहुल गांधी को रखा। रैली में सपा से भाजपा में आए मनोज पांडेय शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 Rae Bareli Lok Sabha Seat Amit Shah Statement on Rahul Gandhi News in Hindi
रायबरेली की रैली में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की जीत के लिए रविवार को जीआईसी मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निशाने पर गांधी परिवार रहा। केंद्रीय मंत्री का संबोधन ही गांधी परिवार के रायबरेली में पांच साल के बाद आने की बात से शुरू हुआ। शाह ने सभा में गांधी परिवार पर सवाल करते हुए उसका जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि रायबरेली का विकास केवल भाजपा ही करा सकती है। सोनिया गांधी की विकास निधि का पैसा वोटबैंक में खर्च होता है। गांधी परिवार ने रायबरेली में सांसद निधि का उपयोग केवल अल्पसंख्यकों पर किया है। उन्होंने राहुल गांधी के अमेठी सीट को छोड़कर रायबरेली से लड़ने के फैसले पर सवाल उठाया। 
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने गांधी परिवार खासकर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से सवालों का जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि यह लोग कहां थे, जब एनटीपीसी में ब्वायलर फटने से कई लोगों की मौतें हुई थीं। बछरावां रेल हादसे के दौरान भी यह परिवार नदारद रहा। इस हादसे में 50 लोगों की मौत हुई थी। पांच बच्चियों की डूबकर मौत हो गई तो भी परिवार गायब रहा। कोरोना महामारी में भी परिवार का अता-पता नहीं था। 
विज्ञापन


नहीं खत्म होगा आरक्षण
गृह मंत्री ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि संसद में जब तक भाजपा का एक भी सांसद रहेगा तब तक दलितों और पिछड़ों का आरक्षण समाप्त नहीं होगा। इसके लिए चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से झूठ बोलती है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 का मुद्दा भी उठाया और कहा कि कांग्रेस कहती है कि धारा 370 हटाकर गलत किया गया है। आप सभी बताओ कि क्या धारा 370 हटना गलत था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के नेता चाहे मणिशंकर अय्यर हो या अन्य नेता, पाकिस्तान की तारीफ कर रहे हैं और कहते हैं कि पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। जो हमारे सैनिकों को मारता है उससे कैसे बात की जा सकती है। यही नहीं यह नेता तो कहते हैं कि पाकिस्तान कहता है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। अमित शाह ने सपा को आड़े हाथ लिया, कहा कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तब गुंडाराज था। आज पूरी तरह से माफियाराज समाप्त हो गया है।

पहुंचीं अदिति सिंह, नहीं आए मनोज पांडेय

UP Lok Sabha Election 2024 Rae Bareli Lok Sabha Seat Amit Shah Statement on Rahul Gandhi News in Hindi
रैली में मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में पंडाल खचाखच भरा रहा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने के पहले ही भीड़ में उत्साह रहा। गांधी परिवार पर हमला बोलने के दौरान भीड़ ने उत्साह दिखाया। खास बात यह रही कि भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के नामांकन में शामिल न होने वाली सदर विधायक आदिति सिंह, सरेनी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह सभा स्थल पर मौजूद रहे। पर मनोज पांडेय इस रैली में नहीं रहे। 

अमित शाह मनोज पांडेय के घर पहुंचे, आधे घंटे तक गुफ्तगू की

 जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मनोज पांडेय के गोरा बाजार पीएसी के निकट स्थित आवास पर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक गृहमंत्री ने मनोज पांडेय और उनके परिवार के साथ मुलाकात की। बताया जाता है कि गृहमंत्री ने खाना भी खाया। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक मनोज कुमार पांडेय पूरी तरह से भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह और विधायक मनोज पांडेय के बीच बातचीत के कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। मनोज पांडेय भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के नामांकन में नहीं शामिल हुए थे और न ही आज अमित शाह की जनसभा में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed