{"_id":"61bc3b54a7c4df73f6063bb5","slug":"rae-bareli-akhilesh-yadav-s-victory-chariot-reached-churua-hanuman-temple-blessed-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा का विजय रथ पहुंचा रायबरेली : अखिलेश ने योगी पर बोला हमला, बोले- चुनाव आते ही धर्म का चश्मा लगा लेती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का विजय रथ पहुंचा रायबरेली : अखिलेश ने योगी पर बोला हमला, बोले- चुनाव आते ही धर्म का चश्मा लगा लेती है भाजपा
Fri, 17 Dec 2021 08:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:51 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विजय रथ के साथ रायबरेली दौरे पर हैं। जहां उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठों की सरकार है। समस्याओं से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए यह धर्म का चश्मा लगा लेती है।
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को चुरुवा हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद घंटा बजाते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा और उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जैसे ही चुनाव आता है, भाजपा धर्म का चश्मा लगा लेती है। यह सरकार झूठों की सरकार है। इस सरकार को बदलना है। अखिलेश ने योगी पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता। साढ़े चार साल में बिजली कारखाने का नाम नहीं रट पाए। 100 को 112 कर पुलिस का कबाड़ा कर दिया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव इस जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत समाजवादी विजय रथ लेकर यहां पहुंचे। जिले की सीमा पर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। पहले दिन बछरावां, हरचंदपुर व सरेनी क्षेत्र में विजय रथ लेकर निकले। जगह-जगह स्वागत हुआ और सभाएं हुईं। उन्होंने अपने निशाने पर भाजपा की प्रदेश सरकार को रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर चीज में आम लोगों के लिए किल्लत पैदा की। किसी ने आवाज उठाई तो उसे जिल्लत मिली। इस सरकार में सिर्फ तीन चीजें ही मिलीं। दिक्कत, जिल्लत और परेशानी। इस सरकार को बदलना है। आने वाला विधानसभा चुनाव हमारा और आपका भविष्य तय करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब दवा, बिस्तर व ऑक्सीजन की जरूरत थी तो कुछ नहीं मिला। ऑक्सीजन के बिना लोग मर गए। श्मशान और कब्रिस्तान में लाइन लगी रही। सरकार कह रही है कि ऑक्सीजन के बगैर किसी की जान नहीं गई। यह झूठों की सरकार है। इसके विकास के विज्ञापन और हर वादा झूठा है। आम आदमी की कमाई आधी और महंगाई दोगुनी हो गई है। पढ़ने वाली व्यवस्था चौपट हो गई है। सरकार व्यवस्था नहीं कर पाई। बीमारी का बहाना बनाया जा रहा है। किसानों को फसल की कीमत नहीं मिल पा रही है। खाद मुश्किल से मिलती है, उसमें भी पांच किलो कम रहती है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सब महंगे हो गए हैं। लोग सिलेंडर नहीं भरवा रहे, उसे स्टूल बनाकर सामान रख रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इस जिले के एम्स का जिक्र भी किया, कहा कि इसके लिए हमारी सरकार ने जमीन दी। अखिलेश बोले, लोग कहते हैं कि बाबा 24 घंटे काम करते हैं, पर साढ़े चार साल में बिजली कारखाने का नाम नहीं रट पाए। बिजली के बिल से लोगों को करंट लगता है। हमारी सरकार में दिए गए लैपटॉप अब तक चल रहे हैं, पर बाबा साढ़े चार साल से लैपटॉप देने की बात कहकर लोगों को न जाने कौन सा टैबलेट दे रहे हैं। बाबा को तो लैपटॉप चलाना नहीं आता। बाबा ने 100 नंबर को 112 करके पुलिस का कबाड़ा कर दिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विजय रथ के जरिए साइकिल की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश की।
बजरंग बली से लिया आशीर्वाद, मिली गदा
अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले में अपना विजय रथ दौड़ाने से पहले बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। वहीं, पूर्व विधायक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चांदी की गदा भेंट की। पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए टोल प्लाजा से लेकर बछरावां कस्बे तक सुबह से ही सपाई डटे रहे। जिले की सीमा चुरुवा के पास गाड़ियों की लाइन लगी रही। हर कोई सपा अध्यक्ष को देखने और उन्हें सुनने के लिए बेताब दिखा। हर तरफ सपाई झंडे, बैनर व होर्डिंग नजर आई। उत्साही कार्यकर्ता नारे लगाते रहे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपराह्न 12.05 बजे जिले की सीमा पर स्थित चुरुवा हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने माथा टेककर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी अनूप अवस्थी ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। अखिलेश ने बजरंग बली के चरणों में 2100 रुपये की दक्षिणा चढ़ाई। इस दौरान सुरेश जायसवाल, शेखर चौधरी, जगदीश त्रिपाठी, निजामुद्दीन मंसूरी आदि मौजूद रहे। इसके पहले टोल प्लाजा पर स्वागत के लिए प्रमुख पदाधिकारी पहुंचे। इसमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री एवं विधायक मनोज पांडेय, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, वीरभान सिंह, शकील मंसूरी व अंकित वर्मा समेत काफी संख्या में सपाई उपस्थित रहे।
जैसे ही 11.35 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कार से टोल प्लाजा पहुंचे, पहले से इंतजार कर रहे सपाइयों ने जोरदार नारे लगाए। अखिलेश विजय रथ पर सवार हुए फिर काफिले के साथ आगे बढ़े। कस्बे के रफी अहमद किदवई पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने करीब 25 मिनट के भाषण में भाजपा सरकार पर हमला बोला। पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने अन्याय व अत्याचार को समाप्त करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चांदी की गदा भेंट की। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला, रन्नू सिंह, विजय बहादुर यादव, चंद्रमणि त्रिपाठी, अशोक शुक्ला, रामशरण यादव आदि मौजूद रहे।
योगी सरकार चाहिए या योग्य सरकार: अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने विजय रथ से यहां शुक्रवार को भाजपा पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि 24 घंटे काम करने वाले बाबा को पता ही नहीं कि किसान को खाद कब चाहिए। उन्होंने बिजली, खाद और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। वहीं, आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने के निगमीकरण को रोकने के संबंध में रेल कोच फैक्ट्री मेंस यूनियन के नेताओं की ओर से अखिलेश यादव को ज्ञापन भी सौंपा गया।
अखिलेश ने कहा कि हर मोर्चे पर भाजपा सरकार विफल रही है। जनसभा में मौजूद शिक्षामित्रों और अटेवा के लोगों से सवाल किए कि उनकी समस्या किसकी पैदा की हुई है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं की समस्याओं का समाधान करने का दावा करते हुए पूछा कि योगी सरकार चाहिए कि योग्य सरकार। अखिलेश ने आगे कहा कि धान सड़ गया। सरकार कम भाव पर खरीद रही है। बिजली महंगी कर दी है। किसानों को समय से खाद नहीं मिल सकी जिससे बोआई प्रभावित हुई। खाद की बोरी से भी पांच किलो खाद भाजपा ने चुरा ली।
समाजवादी सरकार ने एंबुलेंस चलाई, भाजपा सरकार उसकी व्यवस्था भी ठीक नहीं रख सकी। इस मौके पर सपा नेता रामकिशोर त्रिवेदी और अभितेंद्र राठौर ने गदा देकर अखिलेश को सम्मानित किया। इस मौके पर अजय राजा, बाबा राजा और चेयरमैन रामबाबू मौजूद रहे। संचालन जेपी यादव ने किया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पवन पटेल ने सभी का आभार जताया। पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार, शिक्षक सभा के जेपी यादव, सिद्धांत यादव, बस्ती के सोमिल सिंह, चक्रपाणि त्रिवेदी आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया।
अखिलेश ने कहा कि हर मोर्चे पर भाजपा सरकार विफल रही है। जनसभा में मौजूद शिक्षामित्रों और अटेवा के लोगों से सवाल किए कि उनकी समस्या किसकी पैदा की हुई है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं की समस्याओं का समाधान करने का दावा करते हुए पूछा कि योगी सरकार चाहिए कि योग्य सरकार। अखिलेश ने आगे कहा कि धान सड़ गया। सरकार कम भाव पर खरीद रही है। बिजली महंगी कर दी है। किसानों को समय से खाद नहीं मिल सकी जिससे बोआई प्रभावित हुई। खाद की बोरी से भी पांच किलो खाद भाजपा ने चुरा ली।
समाजवादी सरकार ने एंबुलेंस चलाई, भाजपा सरकार उसकी व्यवस्था भी ठीक नहीं रख सकी। इस मौके पर सपा नेता रामकिशोर त्रिवेदी और अभितेंद्र राठौर ने गदा देकर अखिलेश को सम्मानित किया। इस मौके पर अजय राजा, बाबा राजा और चेयरमैन रामबाबू मौजूद रहे। संचालन जेपी यादव ने किया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पवन पटेल ने सभी का आभार जताया। पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार, शिक्षक सभा के जेपी यादव, सिद्धांत यादव, बस्ती के सोमिल सिंह, चक्रपाणि त्रिवेदी आदि ने भी जनसभा को संबोधित किया।