{"_id":"5c62e997bdec2225060d837b","slug":"radio-jockey-course-will-start-from-15-feb-in-urdu-academy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उर्दू अकादमी तैयार करेगी रेडियो जॉकी व कलाकार, 15 से शुरू होगा कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब उर्दू अकादमी तैयार करेगी रेडियो जॉकी व कलाकार, 15 से शुरू होगा कोर्स
Tue, 12 Feb 2019 09:13 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
rj
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्दू अकादमी अब रेडियो जॉकी और कलाकार तैयार करेगा। अकादमी के उर्दू मीडिया सेंटर में 15 फरवरी से रेडियो जॉकी व रेडियो टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसमें रेडियो ड्रामा, लेखन और रंगमंच के गुर सिखाए जाएंगे।
अकादमी अध्यक्ष प्रो. आसिफा जमानी ने बताया कि पाठ्यक्रम तीन माह का रहेगा। इसमें रेडियो की चुनौतियों, रचनात्मकता व नए प्रयोगों के जरिये प्रशिक्षुओं को संवारने का काम किया जाएगा। पाठयक्रम में छात्र-छात्राओं को ब्राडकास्टिंग, स्टूडियो उपकरण, आउटडोर रिकॉर्डिंग जैसे विषयों पर व्यवहारिक ज्ञान के साथ ही रेडियो फॉर्मेट्स, विधा लेखन, रेडियो अभिनय, कॉमर्शियल तथा विज्ञापन निर्माण के क्षेत्र में निपुण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण अनवारुल हसन, उर्मिल कुमार थपियाल, ललित सिंह पोखरियाल, फैसल रियाज, राजा अवस्थी सहित कला, मीडिया, रेडियो जगत के विशेषज्ञ देंगे।
मार्च में शुरू होगा इंटरनेट रेडियो
मीडिया को-ऑर्डिनेटर आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि तीन महीने के रेडियो जॉकी व रेडियो टेकभनोलॉजी का कोर्स पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को छह महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने अकादमी मार्च में अपना इंटरनेट रेडियो भी शुरू करने जा रहा है। कोर्स पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं के तैयार प्रोग्राम को इसमें प्रसारित करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में 50 सीटें है, जिसकी फीस 10 हजार रुपये तय की गई है।