{"_id":"6a52ae91c5695085c00e0199","slug":"ra-boys-thrashed-springdale-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1824387-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरए बॉयज ने स्प्रिंगडेल को धोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरए बॉयज ने स्प्रिंगडेल को धोया
विज्ञापन
जिला फुटबॉल लीग में चौक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गेंद छीनने के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी।
लखनऊ। आरए बॉयज ने स्प्रिंगडेल क्लब को 4-1 से करारी मात देते हुए जिला फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। एक अन्य मुकाबले में आशा स्पोर्ट्स क्लब ने विजय क्लब को 2-0 से पराजित किया। चौक स्टेडियम में शनिवार का पहला मुकाबला आरए बॉयज और स्प्रिंगडेल के बीच खेला गया।
मुकाबले की शुरुआत से ही आरए बॉयज के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बना लिया। खेल के आठवें मिनट में यश रावत ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल किया। 25वें मिनट में सिमरत ने स्प्रिंगडेल की रक्षापंक्ति को भेदते हुए गोल किया। मध्यांतर से ठीक पहले आरए बॉयज को तीसरा गोल करने में सफलता मिली। यह गोल प्रिंस के नाम रहा।
तीन गाेल से पिछड़ने से स्प्रिंगडेल का तालमेल बिगड़ गया। इसका आरए बॉयज के खिलाड़ियों ने पूरा फायदा उठाया। खेल के 50वें मिनट में राम ने बेहतरीन मैदानी गोल करते हुए आरए बॉयज की बढ़त को 4-0 तक पहुंचा दिया। मैच का आखिरी गोल खेल के 50वें मिनट में आया। यह गोल स्प्रिंगडेल के अर्णव ने किया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह स्प्रिंगडेल ने 4-1 के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
लीग के दूसरे मुकाबले में आशा स्पोर्ट्स क्लब की भिड़ंत विजय क्लब से हुई। शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर कई मूव बनाए। खेल के 34वें मिनट में प्रियांशु ने साथी खिलाड़ी से मिले पास पर शानदार गोल किया। मध्यांतर तक यह स्कोर कायम रहा। दूसरे हाफ में प्रियांशु एक बार फिर एक्शन में आए। उन्होंने बेहतरीन मूव बनाते हुए गोल किया और आशा स्पोर्ट्स क्लब को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह 2-0 से मुकाबला अपने नाम करते हुए आशा स्पोर्ट्स क्लब ने विजयी अंक अर्जित किए।