फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Questions regarding policing were raised at a meeting of the intelligentsia; participants remarked that the police are not even aware of how many criminals are hiding in the area.

Lucknow News: प्रबुद्ध वर्ग की बैठक में पुलिसिंग पर उठे सवाल, लोग बोले- इलाकों में कितने अपराधी छिपे हैं, पुलिस को पता तक नहीं

Wed, 16 Sep 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Questions regarding policing were raised at a meeting of the intelligentsia; participants remarked that the police are not even aware of how many criminals are hiding in the area.
बैठक में बोलते लोग।
गुडंबा। मड़ियांव में बुजुर्ग मगन बिहारी तिवारी की हत्या के बाद मंगलवार को फैजुल्लागंज में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक में लोगों ने पुलिस के खुफिया तंत्र और गश्त पर सवाल उठाए। सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने कहा कि हत्या का आरोपी वांछित होने के बावजूद मड़ियांव थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर वर्षों से रह रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं थी। सवाल यह है कि जब थाने के इतने करीब रह रहे वांछित अपराधी की भनक पुलिस को नहीं लगी तो कॉलोनियों और झुग्गियों में छिपकर रह रहे दूसरे अपराधियों का पता कैसे चलेगा?
विज्ञापन

मिल्लत नगर रोड स्थित भूइहारे बाबा ट्रस्ट परिसर में हुई बैठक में मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। वरिष्ठ समाजसेवी राकेश पांडेय ने संकरे रास्तों पर नोएंट्री के बावजूद भारी वाहनों के आवागमन का मुद्दा उठाया। अखिलेश अवस्थी ने नाबालिगों के ई रिक्शा चलाने पर पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए। बैठक में पूर्व पुलिस अधिकारी चंद्रदेव दुबे, गुड़िया सिंह उपाध्याय, प्रियंका बाजपेई, संतोष कुमार गुप्ता, रमेश चंद्र अवस्थी, राकेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र मिश्रा, अभिषेक मिश्र, उदय प्रताप यादव, विष्णु अवस्थी, उज्ज्वल दीक्षित और आदित्य गुप्ता मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed