फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   questions raised on recruitment in azam khan's department

आजम खां के विभाग में भर्ती फर्जीवाड़ा!

Wed, 08 Jan 2014 12:53 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Jan 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
questions raised on recruitment in azam khan's department

उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने आजम खां के तहत आने वाले विभाग जल निगम में विभिन्न पदों पर हुई भर्तियां में आरक्षण की अनदेखी पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


आयोग ने कहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर सामान्य वर्ग के लोगों की भर्तियां की जा रही हैं।

आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा है कि जल निगम में सहायक अभियंता (सिविल) के 93, सहायक अभियंता के 16, अवर अभियंता (सिविल) के 470, अवर अभियंता के 65, सहायक हाइड्रो जियोलॉजिस्ट के तीन तथा सहायक शोध अधिकारी के छह कुल 655 पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


इसमें 144 से अधिक पदों पर पिछड़ी, एससी, एसटी जातियों के योग्य आवेदकों के स्थान पर सामान्य वर्ग के लोगों को आरक्षण का लाभ दिया गया है।

विश्वकर्मा आयोग कार्यालय में चयन में आरक्षण अधिनियम के उल्लंघन पर मिली शिकायत की सुनवाई कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि आरक्षण अधिनियम के मुताबिक इस वर्ग के अभ्यर्थी खुली प्रतियोगिता में सामान्य वर्ग के साथ चयनित होते हैं तो उन्हें सामान्य वर्ग की सीटों पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग को मिली शिकायत के आधार पर जल निगम ने आरक्षण अधिनियम का उल्लंघन कर इस वर्ग के योग्य अभ्यर्थियों को भी चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया।

आयोग के अध्यक्ष ने जल निगम के अधिकारियों को तीन दिन के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed