{"_id":"f2814fb90e56472be18a11afef364e67","slug":"questions-asked-from-raja-bhaiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन सवालों का किया राजा भैया ने सामना?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन सवालों का किया राजा भैया ने सामना?
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Aug 2013 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई के विशेषज्ञों ने राजा भैया से करीब बीस सवाल किए। इन बीस सवालों का हां या ना में जवाब दिया जाना था।
विज्ञापन
इन्हीं सवालों के जवाब के विश्लेषण के आधार पर सीबीआई ने यह पूर्व मंत्री को बेदाग बताने का फैसला किया है। यह रहे वो सवाल और जवाब...
सवाल: क्या आप बलिपुर गांव के प्रधान नन्हें यादव को जानते हैं?
जवाब: हां।
सवाल: क्या आपको कामता पाल और नन्हें यादव के बीच किसी भूमि विवाद की जानकारी ?
जवाब: हां।
सवाल: क्या संजय पाल सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कभी नन्हें यादव से भूमि विवाद होने की शिकायत की थी?
जवाब: नहीं।
सवाल: क्या उन्होंने कभी अक्षय प्रताप सिंह को कामता पाल व नन्हें यादव के बीच भूमि विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी?
जवाब: नहीं।
सवाल: क्या यह सही है कि वह दो मार्च 2013 की शाम सात बजे से रात न। बजकर दस मिनट तक लखनऊ में थे?
जवाब: हां।
सवाल: क्या संजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कभी उनसे कामता पाल को जान से मारने की अनमुति ली थी?
जवाब: नहीं।
सवाल: क्या उन्होंने संजय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के साथ नन्हें यादव को रास्ते से हटाने के लिए कोई साजिश रची थी?
जवाब: नहीं।
सवाल: क्या उन्हें इस बात की पूर्व जानकारी थी कि नन्हें यादव का कत्ल होने वाला है?
जवाब: नहीं।
सवाल: क्या उन्होंने अक्षय प्रताप सिंह को नन्हें यादव व सुरेश यादव के कत्ल के सिलसिले में दर्ज हुई एफआईआर में मनमाना फेरबदल कराने करने की जिम्मेदारी सौंपी थी?
जवाब: नहीं।
सवाल: क्या उनके समर्थक कुंडा के गोतनी घाट में अवैध खनन के धंधे में लिप्त हैं?
जवाब: नहीं।
सवाल: क्या आपके कुंडा के गोतनी घाट में बालू के अवैध खनन के व्यवसाय में कोई व्यावसायिक लेन-दने है?
जवाब: नहीं।
सवाल: क्या अस्थान दंगे के सिलसिले में सीओ जियाउल हक ने उनके समर्थकों के खिलाफ कोई कार्रवाई की थी?
जवाब: नहीं।
सवाल: क्या वह अस्थान दंगे व गोतनी घाट पर बालू के अवैध खनन के मामले में सीओ जियाउल हक की कार्य प्रणाली से असंतुष्ट थे?
जवाब: नहीं।
सवाल: क्या यह सही है कि वह अपने समर्थकों के लाइसेंसी असलहे अपने पास अपने घर में रखते थे?
जवाब: नहीं।
सवाल: क्या उनका सीओ जियाउल हक के कत्ल से किसी तरह का लेना-देना है?
जवाब: नहीं।
सवाल: क्या उन्हें सीओ जियाउल हक के कत्ल की पूर्व जानकारी थी?
जवाब: नहीं।
सवाल: क्या उन्होंने नन्हें यादव के कत्ल के बाद उसके घर पर मौजूद पुलिस कर्मियों पर हमला करने के लिए नन्हें सिंह को आक्रोशित भीड़ को उकसाने के निर्देश दिए थे?
विज्ञापन
जवाब: नहीं।
सवाल: क्या उन्होंने सीओ जियाउल हक पर हमला होते समय वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को सीओ का साथ छोड़कर वहां से चले जाने के निर्देश दिए थे?
जवाब: नहीं।
सवाल: क्या उन्होंने हथगवां के थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला को ऐसे निर्देश दिए थे कि वह हालात को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम न उठाए, जिसके परिणाम स्वरूप सीओ जियाउल हक की मौत हो सके?
विज्ञापन
जवाब: नहीं।
सवाल: क्या उन्होंने नन्हें यादव के परिवार को सदस्यों को इस बात के लिए धमकाया था कि वे सीओ जियाउल हक की हत्या के मामले में उनका नाम न लें।
जवाब: नहीं।