{"_id":"685b962163dfc55f800da9e4","slug":"qatar-abudhabi-dubai-flight-cancelled-due-missile-attack-dammam-flight-emergency-landing-cancelled-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flight Cancelled: कतर पर मिसाइल हमले का असर, अबुधाबी-दुबई की उड़ानें रद्द, दम्मम फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flight Cancelled: कतर पर मिसाइल हमले का असर, अबुधाबी-दुबई की उड़ानें रद्द, दम्मम फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
Wed, 25 Jun 2025 01:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:34 PM IST
सार
कतर पर हुए मिसाइल हमलों के कारण अबुधाबी और दुबई से लखनऊ आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। एयरस्पेस बंद होने के चलते दम्माम से अमौसी के लिए उड़ान भर चुकी फ्लाइट को अहमदाबाद में ही आपात लैंडिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार की रात कतर पर हुए मिसाइल हमलों के बाद कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। अबुधाबी और दुबई से मंगलवार की सुबह आने वाली उड़ानें निरस्त कर दी गई। वहीं, अमौसी एयरपोर्ट से दम्माम के लिए उड़ चुके विमान की अहमदाबाद में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
अबुधाबी से इंडिगो की उड़ान 6ई 1416 रात 12:45 बजे चलकर अमौसी एयरपोर्ट पर सुबह 6:25 बजे आती है। देर रात कतर का एअर स्पेस बंद होने से इस विमान को अबुधाबी में ही निरस्त कर दिया गया। इसी तरह दुबई से एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 194 रात 2:25 बजे उड़ान भरकर अमौसी एयरपोर्ट पर सुबह 7:50 बजे लैंड करती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- लखनऊ: ईरान हमलों के खिलाफ फूंका गया अमेरिका और इस्राइल के राष्ट्रपति का पुतला, हुई नारेबाजी
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी के प्राइमरी स्कूल: औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले 29 में से 23 शिक्षक, 12 की लगी मिली फर्जी हाजिरी
दम्माम की फ्लाइट अहमदाबाद में आपात लैंडिंग के बाद आई वापस
इस फ्लाइट को भी निरस्त किया गया। लखनऊ से वापसी में भी ये विमान निरस्त रहे। उड़ानों के अचानक निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। अमौसी एयरपोर्ट से इंडिगो के विमान 6ई97 ने सोमवार की रात 8:25 बजे उड़ान भरी। बीच में ही इस फ्लाइट को अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। काफी देर तक विमान अहमदाबाद में ही खड़ा रहा। रात करीब डेढ़ बजे के बाद विमान को वहां से लखनऊ वापस भेजा गया। यात्री नफीस अहमद ने इसकी शिकायत की तो एयरलाइंस ने स्पष्ट किया सुरक्षा कारणों से विमान को डायवर्ट और निरस्त करना पड़ा।