{"_id":"6068cf518ebc3ecad707a206","slug":"pwd-will-construct-gandhi-setu-road-lucknow-news-lko572560526","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी सेतु की सड़क अब पीडब्ल्यूडी की हुई, जल्द बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी सेतु की सड़क अब पीडब्ल्यूडी की हुई, जल्द बनेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी सेतु की महीनों से टूटी सड़क अब बन सकेगी। इसकी वजह यह है कि एलडीए की अनापत्ति दिए जाने के बाद पीडब्ल्यूडी ने भी इसके स्वामित्व को अपनी मंजूरी दे दी है।
पीडब्ल्यूडी ने अब इसे बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि मई के पहले सप्ताह तक सड़क बना दी जाएगी।
पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता जेके बग्गा ने बताया कि विभाग से स्वामित्व लेने के लिए अनुमति मिल गई है। ऐसे में अब गांधी सेतु की सड़क बनाने में कोई तकनीकी दिक्कत नहीं है।
इसके अलावा जनेश्वर पार्क रेलवे अंडरपास से गेट नंबर-5 तक की सड़क भी एलडीए से ली गई है। इसे भी पीडब्ल्यूडी बनाएगा। जल्दी ही इन दोनों सड़क को बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
अमर उजाला की खबर के बाद बदला फैसला
गांधी सेतु की सड़क के जर्जर होने की समस्या को अमर उजाला लगातार उठा रहा था। एलडीए और पीडब्ल्यूडी के बीच इसे बनाने को लेकर सहमति मार्च की शुरूआत में बनी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने स्वामित्व नहीं होने की तकनीकी दिक्कत बताते हुए बनाने से मना कर दिया। 17 मार्च को इस अड़ंगेबाजी की खबर को माई सिटी में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद खुद उपमुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद सड़क का स्वामित्व लेकर पीडब्ल्यूडी ने बनाने का फैसला दोबारा से कर लिया है।