फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pwd to spend 30 crores on lucknow roads

राजधानी की सड़कें चमकाने के लिए 30 करोड़

Sat, 21 Sep 2013 01:13 AM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Sat, 21 Sep 2013 01:13 AM IST
विज्ञापन
pwd to spend 30 crores on lucknow roads

लोक निर्माण विभाग राजधानी की सड़कों को 30 करोड़ रुपये से चमकाएगा।

विज्ञापन


जिन सड़कों का कायाकल्प होना है उनमें मुख्य रूप से हजरतगंज से सीतापुर रोड, शिया कॉलेज से आगे की सड़क और तेलीबाग की सड़क शामिल है।

सभी सड़कों के चकाचक करने का एस्टीमेट बना लिया गया है। जल्द ही निविदा की औपचारिकता पूरी करने के बाद काम शुरु किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी इस समय राजधानी में लोहिया पथ सहित कई सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के काम करा रहा है। इसमें कुछ नई सड़क जोड़ी जाएंगी, जिससे भविष्य में यहां से आवागमन आसान होगा।

बताया जा रहा है कि, सबसे पहले काम की शुरुआत हजरतगंज से सीतापुर रोड तक से होगी। सड़क रबर कोटेड हागी, जिससे लंबे समय तक इसकी मजबूती बनी रहेगी और पानी का भी असर कम होगा।
विज्ञापन


हजरतगंज चौराहे से यह काम शुरू होगा, जो कि शिया कॉलेज के आगे तक करवाया जाएगा। शिया कॉलेज के पास एक ओर तो सड़क मजबूत की जाएगी, साथ ही इसे चौड़ा भी किया जाएगा। इस पर करीब 13 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं तेलीबाग में सड़क के काम के लिए 16 करोड़ रुपये का बजट है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता धर्मराज यादव का कहना है कि करीब 30 करोड़ रुपये का बजट है।


जो काम होने है उनमें हजरतगंज से सीतापुर रोड का सुदृढ़ीकरण, तेलीबाग रोड को चौड़ा करना और कई अन्य सड़कों का काम प्रस्तावित है। ये सभी काम इसी वित्तीय वर्ष में पूरे कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed