UP News: पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष मुकेश चंद्र शर्मा हटाए गए, एके द्विवेदी लेंगे इनकी जगह; पढ़ें अपडेट
पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष मुकेश चंद्र शर्मा हटा दिए गए हैं। इनकी जगह एके द्विवेदी को विभागाध्यक्ष बनाया गया है। आगे पढ़ें और जानें पूरी डिटेल...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष मुकेश चंद्र शर्मा हटा दिए गए हैं। उनके स्थान पर प्रमुख अभियंता एके द्विवेदी को विभागाध्यक्ष बनाया गया है। विभाग के इतिहास में इस तरह से हटाए जाने वाले शर्मा पहले विभागाध्यक्ष हैं।
वर्ष 2022 में तबादलों में गड़बड़ियां मिलने पर तत्कालीन विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता निलंबित किए गए थे। निलंबन के दौरान ही वे सेवानिवृत्त हो गए। बाद में उनकी पेंशन से स्थायी कटौती की गई। वर्ष 2023 में तत्कालीन विभागाध्यक्ष एके जैन से इस पद के लिए निर्धारित मूल कार्य विकास और अधिष्ठान के अधिकार वापस ले लिए गए थे। लेकिन, बिना किसी आरोप के विभागाध्यक्ष हटाने का यह पहला मामला है।
मुकेश चंद्र शर्मा को प्रमुख अभियंता (ग्रामीण सड़क) की जिम्मेदारी दी गई है। नव प्रोन्नत प्रमुख अभियंता विजय कनौजिया परिकल्प एवं नियोजन का काम देखेंगे। नवनियुक्त विभागाध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी ने इससे पहले महाकुंभ में ढांचागत सुविधाओं के विकास की जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। माना जा रहा है कि उन्हें इसका इनाम मिला है।