{"_id":"5e5012dc8ebc3ef39b48d649","slug":"pushpak-express-will-time-change-from-june-25-know-new-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 जून से पुष्पक एक्सप्रेस का बदल जाएगा समय, जानें नया शेड्यूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जून से पुष्पक एक्सप्रेस का बदल जाएगा समय, जानें नया शेड्यूल
Fri, 21 Feb 2020 10:57 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुष्पक एक्सप्रेस 25 जून से बदले हुए समय पर रवाना होगी। ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रात पौने आठ बजे की जगह शाम 7.20 बजे रवाना होगी। इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से वीआईपी ट्रेन पुष्पक एक्सप्रेस का संचालन होता है। ट्रेन लखनऊ से मुंबई के लिए जाती है और यात्रियों की पसंदीदा ट्रेनों में शुमार है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 12533 लखनऊ जंक्शन छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 25 जून से लखनऊ से शाम 7.20 बजे रवाना होगी। यहां से चलकर रात 8.31 बजे ट्रेन उन्नाव पहुंचेगी।
विज्ञापन
जहां से दो मिनट बाद रात 8.33 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन रात 9.05 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और रात 9.10 बजे प्रस्थान करेगी। उरई में ट्रेन रात 10.43 बजे पहुंचकर रात 10.45 बजे रवाना होगी। अन्य स्टेशनों की टाइमिंग में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।
विज्ञापन