फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pushpa singh signs with leg after wining election

चुनाव जीतकर महिला प्रत्याशी ने पैर से किए हस्ताक्षर

Tue, 03 Nov 2015 04:08 PM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 04:08 PM IST
विज्ञापन
pushpa singh signs with leg after wining election

यूपी के श्रावस्ती जिले में बीडीसी का चुनाव जीती पुष्पा सिंह ने अपने हाथ से नहीं बल्कि पैर से हस्ताक्षर किए। पुष्पा सिंह ने श्रावस्ती जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत हासिल की है। पुष्पा दोनों हाथों से विकलांग हैं। जब भीड़ के सामने पुष्पा ने अपने पैर से हस्ताक्षर किया तो वहां मौजूद सभी लोगों ने जमकर तालियां बजाई।

विज्ञापन


पुष्पा के हौसलों के आगे निशक्तता ने भी पांच टेक दिए। पुष्पा ने न केवल जनता का विश्वास हासिल किया बल्कि एक मिसाल भी पेश की।

पुष्पा देवी वार्ड संख्या 38 साईं गांव से बीडीसी सदस्य का चुनाव जीती हैं। पुष्पा दोनों हाथों से निशक्त हैं। पुष्पा को क्षेत्र पंचायत में करीब 295 वोट मिले हैं। इन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्घंदी को 151 वोटों से हराया है। पुष्पा पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थीं और पहली ही बार में उन्होंने जीत हासिल की।
विज्ञापन

इधर किन्नर ने जीता डीडीसी का चुनाव

pushpa singh signs with leg after wining election

वहीं सुल्तानपुर जिले में  जिला पंचायत वार्ड संख्या चार के नतीजे चौंकाने वाले रहे। इस क्षेत्र के मतदाताओं ने अन्य प्रत्याशियों को नकारते हुए डीडीसी पद पर चांदनी किन्नर की ताजपोशी कर दी।

चांदनी किन्नर का सपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का है। जिला पंचायत वार्ड संख्या चार से भाजपा ने जगतार गौतम को प्रत्याशी बनाया था। इसके अलावा कई अन्य प्रत्याशी मैदान में थे। यहां के नतीजे चौंकाने वाले रहे। क्षेत्र के लोगों ने अन्य प्रत्याशियों को नकारते हुए डीडीसी पद पर चांदनी किन्नर की ताजपोशी कर दी।

सपा जिलाध्यक्ष प्रो. रामसहाय यादव का दावा है कि चांदनी सपा समर्थित थीं। चुनाव जीती चांदनी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का सपना है। सोमवार को विजय का प्रमाण पत्र लेने जिला पंचायत आई चांदनी ने बताया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर खुद को अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित करने की मांग करेंगी। कहा कि वह क्षेत्रवासियों की ऋणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed