फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Purvanchal Expressway: Toll gate built on Sampark Marg, recovery will start from May, PM inaugurated on November 16

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे : संपर्क मार्ग पर बना टोल गेट, मई से शुरू होगी वसूली, 16 नवंबर को पीएम ने किया था लोकार्पण

Sun, 24 Apr 2022 07:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 24 Apr 2022 07:57 PM IST
सार

पूर्वांचल के जिलों से लखनऊ से सीधी पहुंच के लिए छह लेन के एक्सप्रेसवे पर कई महीनो से वाहन फर्राटा भर रहें हैं। बीते साल 16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था।

विज्ञापन
Purvanchal Expressway: Toll gate built on Sampark Marg, recovery will start from May, PM inaugurated on November 16
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मई के पहले सप्ताह से बिना टोल टैक्स दिए वाहन फर्राटा नहीं भर सकेंगे। जिले से एक्सप्रेस वे पर चढने के लिए दौलतपुर के पास बनाए गए संपर्क मार्ग पर टोलगेट बन कर तैयार हो गया है। लखनऊ से आगरा एक्सप्रेसवे के समान टोल की दरें होंगी।

विज्ञापन


पूर्वांचल के जिलों से लखनऊ से सीधी पहुंच के लिए छह लेन के एक्सप्रेसवे पर कई महीनो से वाहन फर्राटा भर रहें हैं। बीते साल 16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था। छह माह बाद एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स वसूली की कवायद शासन स्तर से शुरू की गई है। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनो के लिए टोल की दरें 2.15 रुपए प्रति किलोमीटर है। सूत्रों के मुताबिक यही दरें पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रहेंगी और मई के पहले सप्ताह से टोल टैक्स वसूली शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


वसूली करने वाली एजेंसी तय करके प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया है। अलग - अलग श्रेणी के वाहनों के टोल टैक्स में मामूली अंतर हो सकता है। जिले के लोगों के लिए लखनऊ- सुल्तानपुर हाईवे तथा लखनऊ -अयोध्या हाईवे को जोड़ने वाले हैदरगढ़- भिटरिया मार्ग पर घरकुंइया पंचायत के पास एक्सप्रेसवे पर चढ़ने व उतरने के लिए मार्ग बनाया गया है। इन मार्गो पर टोल गेट का निर्माण हो गया है। लखनऊ के गोसाईगंज के पास से पूर्वांचल पर चढ़कर पहला मुख्य टोल गेट क्षेत्र के सारांय पांडेय के पास लखनऊ सीमा में बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed