{"_id":"5e9fdce59a30fe67dc19c20d","slug":"purvanchal-and-bundelkhand-expressway-contruction-work-resumes-again-amidst-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण, श्रमिक नहीं मिलने से कुछ दिन धीमी रहेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण, श्रमिक नहीं मिलने से कुछ दिन धीमी रहेगी गति
Wed, 22 Apr 2020 11:27 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में एक महीने तक थमा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
यूपीडा ने एक्सप्रेस-वे की विकासकर्ता संस्थाओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और समय-समय पर सभी मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में लखनऊ को छोड़कर सभी आठ पैकेज में काम शुरू हो गया है। इनमें औसतन दस हजार से अधिक श्रमिक काम करते हैं, लेकिन अभी 4835 श्रमिक ही काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के छह में से तीन पैकेज में निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है। इसमें करीब छह हजार श्रमिक कार्यरत थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते 2150 श्रमिक काम कर रहे हैं।
वहीं सीईओ ने बताया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। शुरुआती दौर में 488 श्रमिक कार्य कर रहे हैं।