फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pure drinking water mission 50 percent completed in Uttar Pradesh.

UP News: योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि पर भारत सरकार ने दी बधाई, 'एक नल-एक पेड़' अभियान का शुभारंभ

Sat, 01 Jul 2023 05:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jul 2023 05:29 PM IST
सार

यूपी सरकार ने प्रदेश के 50 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचा दिया है। नल से कनेक्शन देन के मामले में महोबा जिला नंबर वन है। इस पर भारत सरकार के अधिकारियों ने योगी सरकार की प्रशंसा की है।

विज्ञापन
Pure drinking water mission 50 percent completed in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना ने शनिवार को ग्रामीण परिवारों तक नल से स्वच्छ जल पहुंचाने का 50 फीसदी आंकड़ा पार किया। प्रधानमंत्री के विजन पर मिशन की तरह कार्य कर रही योगी सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के आधे सफर को पूरा करते हुए प्रदेश के 1,33,25,752 ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचाने की उपलब्धि हासिल की है। अब तक करीब 7,99,54,512 ग्रामीणों को योजना के लाभ से जोड़ दिया है। बता दें कि हर घर जल योजना से वर्ष 2024 तक 2 करोड़ 66 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से स्वच्छ जल प्रदान किया जाना है। भारत सरकार के अधिकारियों ने तेजी से लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ रही योगी सरकार की इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी है। 

विज्ञापन


नल कनेक्शन देने में बुंदेलखंड का महोबा नम्बर वन
योगी सरकार की इस उपलब्धि में बुंदेलखंड और विन्ध्य के 9 जिलों के दूरस्थ इलाके भी शामिल हैं। बुंदेलखंड के सात जिलों में हर घर जल योजना से करीब 11,78,927 ग्रामीण परिवारों तक नल से स्वच्छ पेयजल की धार पहुंच रही है। नल कनेक्शन देने के मामले में बुंदेलखंड का महोबा जिला नम्बर एक पर है। महोबा में 91.88 फीसदी ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचा दिया गया है। विन्ध्य में भी योजना से 4,74,244 ग्रामीण परिवारों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। पूर्वांचल के 27 जिलों में 80,26,883 ग्रामीण परिवारों के कुल 4 करोड़ 81 लाख से अधिक ग्रामीणों तक हर घर नल से जल पहुंच रहा है। इसी प्रकार से पश्चिमी यूपी के 26 जिलों में योजना से 63,28,887 ग्रामीण परिवारों को जीवन मिशन की हर घर जल योजना से स्वच्छ जल की सौगात मिल गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती ने अखिलेश को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम योगी ने ट्वीट कर की ये कामना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अगले दो दिन होगी अच्छी बारिश: यूपी भर में मानसून के सक्रिय रहने की परिस्थितियां अनुकूल


'एक नल-एक पेड़' अभियान का शुभारंभ
वहीं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से प्रदेश में 1 से 7 जुलाई तक चलने वाले ''एक नल-एक पेड़'' अभियान का शुभारंभ शनिवार को किया गया। इस दौरान पौधरोपण के साथ जल समिति की महिलाओं व नल कनेक्शन दिए जाने वाली ग्रामीण महिलाओं को उपहार स्वरूप पौधे भेंट कर ‘एक नल एक पेड़’ कैंपेन का शुभांरभ किया गया। बता दें कि 1 से 7 जुलाई तक राज्य में करीब 5 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने के साथ पौधा रोपण भी किया जाएगा। 

ट्विटर पर छाया रहा #UPTreeForTap
नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा यूपी में 50 फीसदी ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देने और एक पेड़-एक नल अभियान के शुभांरभ अवसर पर ट्विटर पर #UPTreeForTap छाया रहा। इस ट्वीट के पक्ष में जमकर ट्वीट, रिट्वीट और लाइक किये गये। लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए इस हैशटैग पर राज्य सरकार को बधाईयां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed