{"_id":"6a0f6883cd7e60b7e90767c1","slug":"punjab-kings-practiced-with-full-strength-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1748652-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पंजाब किंग्स ने पूरी क्षमता के साथ किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पंजाब किंग्स ने पूरी क्षमता के साथ किया अभ्यास
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कप्तान श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, मार्को यानसेन समेत पंजाब किंग्स के कई खिलाड़ी प्लेऑफ में पहुंचने की आस के साथ बृहस्पतिवार को इकाना स्टेडियम में अभ्यास करने उतरे। दूसरी ओर लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने प्रमुख खिलाड़ियों के बगैर अभ्यास किया।
23 मई को होने वाले मुकाबलेे के लिए पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने शाम के सत्र में पांच से आठ बजे के बीच पसीना बहाया। इस मुकाबले में बड़ी जीत के साथ ही पंजाब किंग्स का दावा प्लेऑफ के लिए मजबूत हो सकता है। हालांकि टीम प्रबंधन को इस मुकाबले में जीत के अलावा राजस्थान राॅयल्स के हार की कामना करनी होगी, जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ 24 मई को अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलेगी।
अंक तालिका में आखिरी पायदान पर मौजूद लखनऊ सुपरजायंट्स अगर पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो टीम अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधार सकती है। साथ ही टीम का घरेलू मैदान में रिकॉर्ड भी कुछ बेहतर हो सकता है। जहां तक बृहस्पतिवार को हुए अभ्यास सत्र की बात की जाए तो कप्तान पंत के अलावा मो. शमी, मिचेल मार्श, मार्करम और निकोलस पूरन नहीं दिखे, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने नेट्स पर देर तक गेंदबाजी की।