{"_id":"61e19bf54d9abb6d53463929","slug":"punia-accused-the-bjp-of-rigging-in-the-distribution-of-ration-said-the-ration-of-the-poor-was-delivered-to-the-influential","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश: पुनिया ने भाजपा पर लगाया राशन वितरण में हेराफेरी का आरोप, कहा- गरीबों का राशन रसूखदारों में पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश: पुनिया ने भाजपा पर लगाया राशन वितरण में हेराफेरी का आरोप, कहा- गरीबों का राशन रसूखदारों में पहुंचाया
Fri, 14 Jan 2022 09:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Jan 2022 09:21 PM IST
सार
पुनिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार ने व्यवस्था ध्वस्त करने का काम किया है। प्रदेश में भाजपा सरकार की नाक के नीचे 6 हजार से अधिक कोटेदारों ने एक दिन में 300 से अधिक कार्डधारकों को राशन बांटा।
विज्ञापन
PL Punia
- फोटो : ANI
विस्तार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पी.एल.पुनिया ने भाजपा पर राशन वितरण में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन बाँटने के मामले में प्रदेश में हेराफेरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि बीते माह राशन वितरण के दौरान प्रदेश के हजारों कोटेदारों ने एक-एक दिन में 300-300 कार्डधारकों को राशन बांट दिया। लेकिन सरकार को कानोंकान खबर नहीं हुई। गरीबों का राशन का बंदरबांट भाजपा ने अपने लोगों के बीच किया है।
विज्ञापन
पुनिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार ने व्यवस्था ध्वस्त करने का काम किया है। प्रदेश में भाजपा सरकार की नाक के नीचे 6 हजार से अधिक कोटेदारों ने एक दिन में 300 से अधिक कार्डधारकों को राशन बांटा। इसके साथ ही प्रदेश में कई जगहों से लगातार घटतौली/हेराफेरी की ख़बरें आती रही हैं। इसके बावजूद सरकार की बेहोशी नहीं टूटी। पूरे प्रदेश में गरीबों को राशन देने के नाम पर मजाक चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं, जहाँ पर राशन उठाने, बांटने के नाम पर बंदरबांट हो रही थी, पर योगी सरकार का ध्यान सिर्फ विज्ञापन की तरफ था। राशन बांटने के नाम पर प्रदेश में लगातार आचार संहिता की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। मोदी-योगी की तस्वीरों वाले पैकेटों से राशन बांटा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में गरीबी को हटाने के बजाय योगी सरकार ने अपनी नीतियों से गरीबी, बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
पुनिया ने कहा कि कांग्रेस ने जो प्रतिज्ञाएं की हैं, सरकार बनने के बाद उन्हें पूरा किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में महिलाओं और युवाओं का विशेष तौर से ध्यान रखा है। हम प्रतिज्ञापत्र में महिला, युवा, बेरोजगार, शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा बहनों से किए गए वादों को पूरा करेंगे। हम असमानता, अन्याय, संघर्ष करने वाले लोगों के साथ खड़े हैं, और निश्चित ही जीत कांग्रेस पार्टी की होगी।