फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Public's approval on the delimitation of Panchayati Raj

Lucknow News: पंचायतीराज के परिसीमन पर जनता की मुहर

Wed, 06 Aug 2025 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Public's approval on the delimitation of Panchayati Raj
लखनऊ। अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव के लिए पंचायतीराज विभाग ने परिसीमन के बाद जो अनंतिम सूची जारी की थी, उस पर कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है। लिहाजा अब अनंतिम सूची को ही अंतिम मान लिया गया है।
विज्ञापन

जिले के मलिहाबाद ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतें नगर निगम सीमा में आ चुकी हैं। इसके कारण संबंधित क्षेत्र में पंचायत राज विभाग ने परिसीमन कर वार्डों का पुनर्निर्धारण कर अनंतिम सूची जारी की थी। 29 जुलाई से उस पर आपत्तियां मांगी गईं। तीन अगस्त से पांच अगस्त तक प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण का भी समय तय किया गया था, लेकिन इस अवधि में किसी भी व्यक्ति ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव और मौजूदा स्थिति
वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में जिले में 494 ग्राम पंचायतें थीं। बाद में मलिहाबाद क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतें मुजासा, फिरोजपुर और सरावां नगर निगम में शामिल कर ली गईं। क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के वार्डों के नए परिसीमन से अब ग्राम पंचायत सदस्य के 37 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन वार्ड कम हो गए हैं। वर्ष 2021 में हुए चुनाव में जिले में 6218 ग्राम पंचायत और 628 क्षेत्र पंचायत वार्ड सदस्यों का चुनाव हुआ था, लेकिन अब 6181 ग्राम पंचायत सदस्य व 625 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए ही चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iपरिसीमन के बाद वार्डों की अनंतिम सूची पर आपत्ति मांगी गई थी। निर्धारित तिथि तक कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। इससे अनंतिम सूची ही अब अंतिम सूची हो गई है। I
I- जितेंद्र गोंड, जिला पंचायतराज अधिकारीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article