{"_id":"a5f829f543c722078cab7b6c230b4bc8","slug":"publicity-is-not-suficiant-for-country-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सिर्फ प्रचार करने से देश का भला नहीं होगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सिर्फ प्रचार करने से देश का भला नहीं होगा'
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 18 Oct 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ अपना प्रचार करने में लगे हैं। इससे न तो समाज का भला होगा और न ही देश का।
विज्ञापन
ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। खाते खुलवाने के बजाय बैंकों की शाखाएं खोली जाती तो सैकड़ों बेरोजगारों को रोजगार मिलता।
वह शुक्रवार को भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मां चुन्नीदेवी के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे।
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की काफी कीमत गिरी है लेकिन केंद्र सरकार ने मात्र एक रुपए 28 पैसे ही पेट्रोल सस्ता किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो लोग एफडीआई का विरोध करते थे वही आज हर क्षेत्र में एफडीआई ला रहे हैं। यदि हर क्षेत्र में एफडीआई आ गई तो इसका नुकसान देशवासियों को उठाना होगा।
विज्ञापन
विभिन्न योजनाओं को गिनाते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य है जहां के विधायक गंभीर बीमारियों के लिए अपनी निधि से पैसा दे सकते हैं।
जबकि केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही जीवनरक्षक दवाएं महंगी हो गईं। प्रदेश में सपा सरकार ने तो श्रमिकों तक के लिए योजनाएं लागू की हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एचसीएल बड़ी योजना लेकर आ रहा है। इससे सूबे में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कहा कि विरोधी कुछ भी कहे इससे उन पर फर्क पड़ने वाला नहीं है।