फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   public meet of azam khan in faizabad

आजम बोले, अयोध्या से हुई आतंक की शुरुआत

Mon, 31 Mar 2014 01:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फैजाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फैजाबाद Updated Mon, 31 Mar 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
public meet of azam khan in faizabad

एक बार फिर आजम खां ने भाजपा को लताड़ा है। उनका कहना है कि आतंक की शुरुआत तो साल 1992 में ही हो गई थी।

विज्ञापन


इसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री से लेकर जिम्मेदार पदों पर बैठे कई लोग दोषी हैं।

पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर जहां तीखे हमले किए वहीं मुसलमानों को सपा के पक्ष में गोलबंद करने के लिए उन्हें जमकर पुचकारा।

आजम 10 साल बाद रविवार को फैजाबाद के गुलाबबाड़ी में आमसभा में बोल रहे थे।

अयोध्या में जो हुआ, वह इंतेहा थी

public meet of azam khan in faizabad

उन्होंने कहा कि छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में जो कुछ हुआ, वह शैतानियत की हद थी।

देश का कांग्रेसी वजीर-ए-आजम बैठा हुआ बर्बादी देख रहा था। इस घटना के पहले एके -47, एके-56, आरडीएक्स, मानव बम को कोई जानता ही नहीं था। मासूमों के हाथों में बंदूकें व बम देने के दोषी फासिस्ट हैं।

नफरत का बीज अयोध्या से बोया गया। इमारत गिराने से न पुजारी बढ़े न नमाजी कम हो गए।

इमारत तो पुरानी थी खुद ही गिर जाती। अब राजनाथ सिंह कहते हैं कि हमसे गलती हो गई, माफी चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह गंगा में नहाते हैं, तो हम वजू करते हैं

public meet of azam khan in faizabad

आजम ने नाम लिए बगैर तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव के अंतिम संस्कार की सीडी उनके पास होने की चर्चा करते हुए कहा कि बेटे-परिवार तक साथ छोड़ दिए। कुदरत ने उनके साथ क्या किया, हम सबने देखा।

दूसरे दिन फिर चिता सजानी पड़ी थी, यही अल्लाह का न्याय था। आजम ने कहा कि वे पहले जब कहते थे कि कोर्ट के आदेश का इंतजार करो, गिरेबान में हाथ मत डालो, तो वे कहते थे हम भारत माता को डायन कहते हैं।

उन्हें जरा सी समझ नहीं है कि जिस गंगा में नहाकर पूजा करते हैं, हम उसी गंगा में वजू करके नमाज अदा करते हैं। अब वही कुंभ में इंतजाम पर हमारा सम्मान करते हैं।

विज्ञापन

आजम पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

public meet of azam khan in faizabad

नगर विकास मंत्री आजम खां आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप से घिर गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी नवेद मियां ने चुनाव प्रेक्षक से मामले की शिकायत की है।

प्रेक्षक ने रिपोर्ट तलब की है। कांग्रेस प्रत्याशी काजिम अली खां नवेद मियां ने प्रेक्षक अनुराधा मल्ल से रविवार को शिकायत की।
 
उनका कहना था कि नगर विकास मंत्री आजम खां शनिवार को नगर पालिका में निरीक्षण करने पहुंचे थे।

यहां उन्होंने सरकारी धनराशि से खरीदी गई मशीनों का प्रदर्शन देखा। साथ ही अफसरों को निर्देश भी जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed