फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   public meet of akhilesh yadav and narendra modi in bulandshahar

टीपू की भविष्यवाणी, अबकी बहुमत किसी का नहीं

Sat, 29 Mar 2014 01:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Mar 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
public meet of akhilesh yadav and narendra modi in bulandshahar

बुलंदशहर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस के लिए कहा कि इस पार्टी के पास न तो संगठन है और न ही नेता। अखिलेश ने कहा कि ये पार्टी देश को बदलने की बात करती है, लेकिन इसने देश को कई साल पीछे धकेल दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां सिर्फ प्रचार के दम पर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों ने देश में विदेशी कंपनियों से प्रचार करवाया है।
विज्ञापन


इसके लिए कांग्रेस और भाजपा ने हजारों करोड़ रुपये सिर्फ प्रचार पर खर्च किए हैं। अखिलेश ने यह भी कहा कि इनके नेता जनता के बीच जाने से डरते हैं।

मोदी पर साधा निशाना

public meet of akhilesh yadav and narendra modi in bulandshahar

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने देश और यूपी दोनों का माहौल खराब किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मामूली बातों को बड़ा मुद्दा बनाने में लगे रहते हैं।

उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि रैली से मुकाबला करने वाले लोग चले गए। उन्होंने कहा कि मोदी गुजरात मॉडल की बात करते हैं, लेकिन इस गुजरात मॉडल के बारे में कोई जानता तक नहीं है।

उन्होंने कहा कि मेरी जनसभा में रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी है और मैदान में एक भी कोना खाली नजर नहीं आ रहा है।

अखिलेश ने कहा जहां दूसरी पार्टियां सांप्रदायिकता फैलाने की फिराक में हैं, हमने सांप्रदायिकता का डटकर सामना किया है। उन्होंने जनता को अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए सपा को जीत दिलाने की अपील की।

किसी को नहीं मिलेगा बहुमत

public meet of akhilesh yadav and narendra modi in bulandshahar

होली के बाद अपनी पहली चुनावी जनसभा कर रहे अखिलेश ने कहा कि इस चुनाव में किसी को कोई बहुमत नहीं मिलेगा। अखिलेश ने यह भी ‌विश्वास जताया कि उनके बिना सरकार नहीं बन सकती।

अखिलेश ने बसपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुविधा देने में सपा विरोधियों से काफी आगे रही है। अखिलेश ने बताया कि पिछली सरकार जनता के पैसे को बर्बाद कर रही थी।

‌अखिलेश ने दावा किया कि सपा सरकार जनता का पैसा जनता पर खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने किसी काम में कोई भी बेईमानी नहीं की है।

अखिलेश ने यह भी कहा कि इस देश में फिलवक्त दो बडे़ मुद्दे हैं, महंगाई और भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि हम किसानों के लिए वो सब कुछ करेंगे, जो हमारे हाथ में होगा।

विज्ञापन

गांव में नहीं हो सकता हमारा मुकाबला

public meet of akhilesh yadav and narendra modi in bulandshahar

अखिलेश ने बुलंदशहर में यह भी दावा किया कि समाजवादी पार्टी का गावों में अच्छा असर है। इसी के दम पर वो बोल गए कि गावों में उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता।

अखिलेश ने कहा कि शहरों में 24 और गांवों को 18 घंटे बिजली मुहैया कराएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि जल्द ही वह नोएडा में गरीबों के लिए एक हॉस्पिटल बनावाएंगे।

उन्होंने कहा कि रैली में जनता ने सपा को जीत दिला दी है।  इसके साथ ही उन्होंने निःशुल्क एंबुलेंस सेवा से लेकर, मुफ्ज जांच और इलाज का भी चुनावी लाभ लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा कि दंगा पीड़ितों को नौकरी देने का मामला हो या फिर उन्हें मुआवजा देने का, सपा सरकार हम मोर्चे पर खड़ी रही है।

दो और सभाओं में गरजेंगे अखिलेश

public meet of akhilesh yadav and narendra modi in bulandshahar

बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज (जाट कॉलेज) में सुबह 11 बजे मोदी की रैली होगी।

कार्यक्रम के अनुसार वह एक घंटे यहां रुकेंगे और रैली को संबोधित करेंगे।

वहीं दिगंबर जैन कॉलेज के सी फील्ड में होने जा रही सपा की जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गढ़मुक्तेश्वर से दो बजे बड़ौत पहुंचेंगे। वे बड़ौत में 45 मिनट रुकेंगे और रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed