{"_id":"5841a6b74f1c1b3413de590c","slug":"public-holiday-on-ambedkar-s-parinirvan-divas","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिसंबर को अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिसंबर को अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 03 Dec 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार ने 6 दिसंबर 2016 को डॉ. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घोषणा निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेण्ट एक्ट- 1981 के अधीन की गई है।
इस मौके पर राज्य में कई जगहों पर सार्वजनिक कार्यक्रम होंगे। इसे सरकार की दलित वोट पाने के लिए की गई कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि 2017 में यूपी में विधानसभा चुनाव हैं, जिसमें दलित वोटों की भूमिका निर्णायक रहती है।