फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PRV will help people on Agra Express Way.

यूपी: आगरा एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी पीआरवी की 18 गाड़ियां

Tue, 17 Nov 2020 04:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Nov 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
PRV will help people on Agra Express Way.
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए यूपी 112 की 18 पुलिस रिस्पांस व्हीकल यानी पीआरवी लगाई गई हैं। लखनऊ से लेकर आगरा के बीच में तैनात की गई ये पीआरवी हाईवे नहीं छोड़ेंगी। एक्सप्रेस-वे के आसपास की शिकायतों को देहातों में लगी पीआरवी देखेंगी।

विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा के लिए अभी तक जो बंदोबस्त थे, उसके हिसाब से यहां तैनात 22 पीआरवी को एक्सप्रेस-वे के मामलों को देखने के साथ-साथ आसपास के गांव की घटनाओं में भी जाना पड़ता था।
विज्ञापन


इसके लिए पीआरवी को लंबा चक्कर लगाना पड़ता था और एक्सप्रेस-वे पर यूपी 112 की गाड़ी दिखती ही नहीं थी। अब न सिर्फ एक्सप्रेस-वे के लिए 15 गाड़ियों को तैनात किया गया है बल्कि उनकी निगरानी के लिए 3 पीआरवी मुस्तैद रहेंगी। गांवों के लिए अलग पीआरवी तैनात रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सकारात्मक परिणाम मिलने पर अन्य जगहों पर भी लागू किया जाएगा

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि यह प्रयोग फिलहाल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद इसे अन्य एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर भी लागू किया जाएगा।

यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की उपलब्धता मात्र से ही लोगों को सुकून मिलता है और अपराधियों में भय रहता है। इसे देखते हुए आने वाले दिनों में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी इस तरह के बंदोबस्त करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed