फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protocal is needed for cyber security says uttar pradesh DGP.

साइबर सुरक्षा के लिए प्रोटोकॉल जरूरी, जल्द ही लागू होगी नई व्यवस्था: यूपी डीजीपी

Sat, 28 Apr 2018 10:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
protocal is needed for cyber security says uttar pradesh DGP.
यूपी डीजीपी ओ पी सिंह व यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि डाटा ब्रीच सिर्फ एक राज्य या देश की समस्या नहीं है बल्कि पूरे विश्व की समस्या है। साइबर सुरक्षा के लिए भी कोड ऑफ कंडक्ट व प्रोटोकाल होने चाहिए।

विज्ञापन


शनिवार को यूपी एटीएस के गोमतीनगर स्थित कार्यालय पर बने साइबर मंथन हाल (साइबर ट्रेनिंग फैसिलिटी) का लोकार्पण और सोशल मीडिया डाटा ब्रीच स्कैंडल विषय पर आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए डीजीपी ने कहा कि साइबर स्पेस में रिस्क फैक्टर अधिक है। बहुत सारे एप ऐसे हैं जो आपका डाटा साझा करते हैं। इसके लिए एप की ऑडिटिंग जरूरी है।
विज्ञापन


साइबर स्पेस में विभिन्न टूल और प्लेटफार्म का इस्तेमाल किस तरह किया जाए, इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में साइबर क्राइम से निपटने के लिए जल्द ही नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एडीजी या आईजी साइबर क्राइम का पद सृजित करते हुए प्रदेश के दो साइबर थानों को साइबर अपराध रोकने के लिए और प्रभावी बनाया जाएगा। इससे पहले आईजी एटीएस असीम अरुण ने कहा कि साइबर ट्रेनिंग फैसिलिटी में जिलों के अधिकारियों को भी ट्रेंड किया जाएगा और समय-समय पर इस तरह की कार्यशाला का आयोजन होता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed