फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest on ssp's house

एसएसपी आवास पर किन्नरों का हंगामा

Thu, 25 Jul 2013 09:48 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 09:48 AM IST
विज्ञापन
protest on ssp's house

हमले के आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को किन्नरों ने एसएसपी आवास पर जमकर हंगामा किया। किन्नरों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


एसएसपी के पीआरओ ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद किन्नरों का गुस्सा शांत हुआ।

किन्नरों का आरोप था कि बीती 19 जुलाई की सुबह दबंग युवकों ने उसके घर में घुसकर छोटी बहन दामिनी की राड से पिटाई की थी।

घर में लूटपाट के बाद दबंग भाग निकले थे। घरवालों ने थाने पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

घरवालों ने कॉलोनी के मोनू, रोहित, मुकेश, राजकुमार, दिनेश सहित अन्य युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।

लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। बाद में पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इससे किन्नरों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed