फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest of women congress in front of CM awas

महिला कांग्रेस का सीएम आवास पर थाली बजाकर प्रदर्शन, ये था मामला

Tue, 11 Aug 2020 02:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Aug 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
protest of women congress in front of CM awas
महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
प्रदेश भर में महिलाओं और बच्चियों की हत्या और बलात्कार के बढ़ रहे मामलाें के विरोध में कांग्रेस की महिला विंग ने मुख्यमंत्री आवास के पास थाली बजाकर प्रदर्शन किया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से पुलिस-प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गईं। इस पर पुलिस ने आनन-फानन उन्हें गिरफ्तार कर ईको गार्डन भेज दिया। 
विज्ञापन


महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चौधरी की अगुआई में पिछले दस दिनों में यह दूसरा प्रदर्शन था। इससे पहले उन्होंने विधानभवन के पास चूड़ी दिखाकर प्रदर्शन किया था। तब भी उनकी गिरफ्तारी हुई थी। सोमवार को उन्होंने फिर करीब 25 कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हापुड़, जौनपुर और जालौन में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाएं हुई हैं। महिलाएं अब चुप नहीं बैठेंगी। सड़क पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करेंगी। जब तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा नहीं रुकेगी, इसी तरह प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में मध्य जोन कांग्रेेस की अध्यक्ष ममता चौधरी के साथ दक्षिणी जोन की अध्यक्ष प्रतिभा पाल, पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अरहरी व पश्चिम जोन की अध्यक्ष प्रीति तिवारी भी शामिल रहीं। शाम करीब छह बजे गिरफ्तार महिला कांग्रेस की नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed