{"_id":"5f55ebae8ebc3e54c6329252","slug":"protest-of-shri-rajput-karni-sena-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्याः श्री राजपूत करणी सेना ने फूंका शिवसेना नेता संजय राउत का पुतला, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्याः श्री राजपूत करणी सेना ने फूंका शिवसेना नेता संजय राउत का पुतला, ये है पूरा मामला
Mon, 07 Sep 2020 01:50 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
श्रीराजपूत करणी सेना ने संजय राउत का पुतला फूंका
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में फैजाबाद-आजमगढ़ रोड पर श्री राजपूत करणी सेना ने अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में शिवसेना नेता संजय राउत का पुतला फूंका गया। इस दौरान राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष समरेंद्र सिंह ने कहा कि क्षत्रियों के सम्मान के साथ अगर कोई खिलवाड़ करेगा तो हम उसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
ईट का जवाब पत्थर से देंगे, देश में अभी भी तमाम ऐसे अराजक तत्व मौजूद हैं जिनका काम केवल जात- पात, धर्म विशेष पर टिप्पणी करना है इस पर भी हम अंकुश लगाएंगे। कोरोना काल के चलते हुए विरोध प्रदर्शन में ज्यादा लोगों को शामिल नहीं किया गया। करणी सेना के विधि सलाहकार ठाकुर विकास सिंह ने कहा कि अभी तो प्रदर्शन छोटे स्तर पर है अगर राउत नहीं सुधरे तो यह प्रदर्शन बड़े स्तर पर पहुंचेगा। इस दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन