{"_id":"2387d96855b633e6d155604e69a2e31e","slug":"protest-of-shiksha-mitra","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर उग्र हुए शिक्षा मित्र, काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर उग्र हुए शिक्षा मित्र, काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 17 Jan 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना टीईटी के समायोजन व अप्रशिक्षित वेतनमान 73 सौ दिए किए
विज्ञापन
जाने की मांग को लेकर शिक्षा मित्रों ने विधानभवन के सामने काली पट्टी
बांधकर प्रदर्शन किया।
वहीं लक्ष्मण मेला मैदान में दस दिनों से अनशन पर बैठे कई की तबियत बृहस्पतिवार को बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार शासनादेश जारी करे तभी वे यहां से हटेंगे।
लक्ष्मण मेला मैदान में आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जुटे शिक्षा मित्रों ने ठंड की परवाह न करते हुए सुबह से ही सरकार से अपनी नाराजगी जताते नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही व सचिव रीना सिंह के नेतृत्व में शिक्षा मित्र विधानभवन पर जमा हुए और काली पट्टी बांधकर प्रदेश की सपा सरकार का विरोध किया।
एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री विश्वनाथ सिंह कुशवाहा ने बताया कि शिक्षा मित्रों में से अब तक चार की हालत गंभीर हो चुकी है।