फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest of roadways employee

ये किसने दी धमकी, पहले मानें मांगे, फिर चलेंगी बसें

Wed, 02 Apr 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 02 Apr 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
protest of roadways employee

परिवहन निगम कर्मचारी बुधवार को राजधानी में अनशन शुरू करेंगे।

विज्ञापन


अनशन के पहले दिन प्रबंधन ने यदि उनकी मांगे नहीं मानी तो गुरुवार से नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में बस हड़ताल शुरू हो जाएगी। यह हड़ताल धीरे-धीरे प्रदेश भर में फैल जाएगी।


सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारी संघ एवं संविदा कर्मचारी यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से राजधानी के टेढ़ी कोठी स्थित मुख्यालय में क्रमिक अनशन शुरू होगा।

विज्ञापन


यह तब तक चलेगा, जब तक कर्मियों की मांगे पूरी नहीं होंगी। आंदोलन के संयोजक जसवंत सिंह ने मंगलवार को बताया कि प्रबंधन ने पदाधिकारियों से समझौता किया था कि समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, हड़ताल के दौरान जिन 106 संविदा कर्मियों की सेवाएं बर्खास्त की गई थीं उसे बहाल किया जाएगा। लेकिन प्रबंधन का यह समझौता हवा हवाई हो गया।


इसी समझौते को लागू कराने के लिए मुख्यालय में डेरा डाला जाएगा।

2 अप्रैल को प्रबंधन ने उनकी मांगे नहीं मानी तो सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की बस सेवाएं ठप की जाएंगी। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे क्षेत्र की बसें हड़ताल में शामिल होती चली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed