{"_id":"61cad029a3c40854995e2df5","slug":"protest-near-vidhan-bhawan-on-assistant-teachers-recruitment-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए किया विधानसभा का घेराव, हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए किया विधानसभा का घेराव, हुई गिरफ्तारी
Tue, 28 Dec 2021 04:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Dec 2021 04:08 PM IST
सार
प्राथमिक शिक्षा में शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती पर विज्ञापन जारी करने के लिए अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि खाली पद जल्द से जल्द भरे जाएं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए मंगलवार को डीएलएड प्रशिक्षितो के द्वारा विधानसभा का घेराव किया गया जहां प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ईको गार्डेन ले जाया गया। प्रशिक्षित अभ्यर्थी लंबे समय से बेसिक शिक्षा में 97 हजार पदों पर भर्ती की मांग कर रहे है।
विज्ञापन
प्रशिक्षितों का कहना है 69000 भर्ती प्रकरण के समय सरकार ने कहा था कि प्राथमिक शिक्षा में 51112 पद रिक्त है पर सरकार अब अपने वादे से मुकर रही है। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षको के नए पद, शिक्षक-छात्र अनुपात आदि के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कुछ माह पूर्व 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
जिसमें राजस्व परिषद के अध्यक्ष, महानिदेशक स्कूली शिक्षा,और सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को रखा गया है। कमेटी गठन हुए लगभग 3/4 महीने हो गए,पर रिपोर्ट सार्वजनिक नही हुई। बेसिक की भर्त्तिया प्रदेश सरकार के सबसे बड़ी भर्तियों में एक होती है। बेसिक शिक्षा विभाग में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थी कई वर्षों से मांग कर रहे हैं पर अब तक सुनवाई नहीं हुई अत: डीएलएड प्रशिक्षित मांग करते हैं कि गठित हुई कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन
इसके पहले सोमवार को अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के आवास, मुख्यमंत्री आवास और भाजपा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। आरक्षण पीड़ित ओबीसी और एससी वर्ग के अभ्यर्थियों ने सोमवार सुबह बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया।
अभ्यर्थियों ने बताया कि शिक्षा विभाग ने केवल छह हजार सीटों पर आरक्षण विसंगतियों को स्वीकार किया है। जबकि इस भर्ती में ओबीसी व एससी वर्ग की 19 हजार से अधिक सीटों पर गड़बड़ी हुई है। भारी पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को वाहन में भर कर ईको गार्डन छोड़ दिया।
इसके बाद इसी गुट के कुछ अभ्यर्थी दोपहर में हजरतगंज स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। वहीं दूसरी तरफ शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में 22 हजार सीटों को जोड़कर प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने दोपहर में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया।
पुलिस ने जब उन्हें रोका तो वे मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उनको भी उठाकर ईको गार्डन छोड़ आई। इसके बाद शाम को इसी गुट के कुछ अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव कर दिया। यहां पर पहले से तैनात पुलिस उन्हें उठाकर ईको गार्डन ले गई।