फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest lu

Lucknow News: समान परीक्षा शुल्क की मांग को लेकर कुलपति कार्यालय का घेराव

Wed, 22 Feb 2023 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
protest lu
लखनऊ। लविवि में छात्रों ने समान परीक्षा शुल्क लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को कुलपति कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए एक घंटे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एनएसयूआई की ओर से हुए इस धरना-प्रदर्शन में छात्रों ने आरोप लगाया कि यूजीसी की गाइडलाइन के बाद भी लखनऊ विवि ने समान परीक्षा शुल्क की नीति लागू नहीं की है। जबकि अधिकतम राज्य विश्वविद्यालयों ने अपने यहां यह व्यवस्था लागू कर दी है। समान परीक्षा शुल्क की व्यवस्था लागू न होने से छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन


छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव डॉ. संजय मेधावी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और जल्द समान परीक्षा शुल्क व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। इस दौरान एनएसयूआई की लविवि शाखा के अध्यक्ष प्रिंस प्रकाश, शुभम खरवार, अंकुश चौहान, अंकित यादव, गोपीचंद, मो. अर्शलान व अमितेश समेत तमाम छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काेट-
न्यायालय के आदेश पर होगा अमल
लविवि ने पहले ही परीक्षा शुल्क में कमी कर दी है। घटी हुई राशि ही वसूल की जा रही है। कई कॉलेज संचालक इसके खिलाफ न्यायालय गए थे, लेकिन वहां से इस संबंध में कोई निर्देश नहीं दिया गया है। माननीय न्यायालय का जैसा आदेश देगा, उसके हिसाब से काम किया जाएगा।
संजय मेधावी, कुलसचिव लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed