{"_id":"78eefb31143bc070b45829d32c1b3cee","slug":"protest-for-reservation-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 साल बाद भी नहीं मिला दलितों को उनका हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 साल बाद भी नहीं मिला दलितों को उनका हक
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 13 Aug 2013 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछड़े व दलितों को पीसीएस में आरक्षण का त्रिस्तरीय फार्मूला लागू करने की मांग को लेकर अपना दल ने सोमवार से विधान भवन के समक्ष तीन दिनी क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अनशन का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव ने दल की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक अनुप्रिया पटेल पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।
मंगलवार को विधायक अनुप्रिया पटेल खुद इस अनशन में शामिल होंगी। यादव ने कहा कि मंडल कमीशन की सिफारिशों के आधार पर मिल रहे आरक्षण के आधार पर लगभग 23 साल बाद भी ओबीसी को केंद्रीय नौकरियों में प्रथम श्रेणी में मात्र 4.7 प्रतिशत ही आरक्षण मिला है।
विज्ञापन
एससी व एसटी के आरक्षण के 60 साल बाद उन्हें मात्र 12.5 फीसदी ही आरक्षण मिल सका है। अनशन पर बैठने वालों में बीडी गोंड, शिवशंकर पटेल, महेन्द्र सिंह, श्रीराम पटेल, अमर सिंह पटेल, जवाहर लाल पटेल सहित कई अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन